विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में मॉडल बने लोरमी – अरुण साव
रायपुर/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रायपुर में लोरमी के विकासखण्ड और तहसील स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों से कहा कि लोरमी के विकास और वहां के नागरिकों को खुशहाल बनाने के लिए मैं भी आपकी टीम का हिस्सा हूं। हम सब मिलकर क्षेत्र का तेजी से विकास करेंगे और जन आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में लोरमी प्रदेश में नज़ीर बने, ऐसा काम हम सबको मिलकर करना है।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में कहा कि हम सबको मिलकर लोरमी की समस्याओं को दूर करना है। क्षेत्रवासियों को सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोरमी के लोगों के लिए नई कार्ययोजनाएं तैयार करें और उन्हें गंभीरता से अमलीजामा पहनाएं। उन्होंने लोक सेवक के तौर पर नागरिकों से अच्छा व्यवहार रखने और उनकी समस्याओं का तत्परता से निराकरण करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपील की के वे अच्छे कार्यों से अपनी पहचान बनाएं। अपने विभाग और खुद की प्रतिष्ठा बढ़ाएं। लोरमी में हो रहे कार्यों का दूसरे विकासखण्ड और तहसील अनुसरण करें, ऐसा काम करें।
श्री साव ने बैठक में लोरमी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सहित सभी विभागों के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लोरमी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को शहर में नगर पालिका के अनुरूप सुविधाएं विकसित करने को कहा। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को सिंचाई और घरेलू उपयोग के लिए क्षेत्र में पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। श्री साव ने जिला खाद्य अधिकारी को अचानकमार क्षेत्र में बारिश के दिनों में पर्याप्त राशन का भंडारण करने को कहा। उन्होंने पीडीएस दुकानों की संख्या बढ़ाने के साथ ही सभी दुकानों की व्यवस्था जांचने के भी निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने श्रम विभाग के अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित किया। उन्होंने संगठित क्षेत्र और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण और योजनाओं की जानकारी देने शिविर आयोजित करने को कहा। उन्होंने इन शिविरों में श्रमिकों को अन्य विभागों की योजनाओं की भी जानकारी देने को कहा। श्री साव ने जनपद पंचायत कार्यालय में हेल्प-डेस्क स्थापित कर लोगों को अपेक्षित जानकारियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुंगेली जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम श्री जी.एल. यादव, तहसीलदार श्री शेखर पटेल, एसडीओपी सुश्री माधुरी धिरही, जनपद पंचायत के सीईओ श्री चंद्रकुमार धृतलहरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री लालजी चन्द्राकर, बीएमओ डॉ. जी.एस. दाऊ और बीईओ श्री डी.एस. राजपूत सहित सभी विभागों के अधिकारी बैठक में मौजूद थे।
About The Author



Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino bonus.
लोरमी और अरुण साव का मॉडल वास्तव में प्रेरणादायक है! यह देखकर अच्छा लगता है कि कैसे विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं को लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। मैं जानना चाहूँगा कि इस मॉडल को लागू करते समय किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा और किन उपायों से सफलता मिली। kmsактиваторwindows10
It’s encouraging to see Lormi being recognized as a model for development and effective implementation of government schemes. Wishing the region continued progress and more initiatives that positively impact people’s lives.Cheat Engine
Great initiative for community development!
Very informative and inspiring.
Wishing continued success to these development efforts.hoi4 full indir
लोरमी को विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने के लिए एक मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया है। इस पहल का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना, विकास कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाना और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक सुनिश्चित करना है।
“विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में मॉडल बने लोरमी – अरुण साव” एक समाचार विषय है, जिसमें लोरमी क्षेत्र में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के प्रयासों पर चर्चा की गई है। इसमें प्रशासनिक पहल, जनभागीदारी, योजनाओं के लाभ और क्षेत्रीय विकास को प्रमुखता दी जा सकती है।