अभियान: प्रदेश में 12 लाख से अधिक तिरंगे लगाएंगे भाजपा की तिरंगा यात्रा हर विस में निकलेगी

0

रायपुर/ प्रदेश में बारह लाख से ज्यादा तिरंगे लहराए जाएंगे। तिरंगा यात्रा पखवाड़े का नेतृत्व युवा मोर्चा करेगा। यह अभियान प्रत्येक विधानसभा में होगा। संभाग स्तर पर एक बड़ा आयोजन भी किया जाएगा। प्रदेश में 12, 13, एवं 14 अगस्त को सभी स्मारकों, युद्ध स्मारक एवं शहीद प्रतिमाओं के लिए स्वच्छता अभियान चलेगा। उन पर माल्यार्पण भी होगा।

हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक क्षेत्र के प्रत्येक मंडल के हर बूथ में होगा। जिला स्तर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं को अपनी सहभागिता देनी होगी। इसके लिए प्रचार-प्रचार भी किया जाएगा। सोशल मीडिया एवं नमो ऐप पर कार्यक्रम की फोटो एवं वीडियो अपलोड की जाएगी। प्रदेश एवं जिला स्तर पर पत्रकार वार्ता होगी। यह अभियान पूरी तरह कार्यकर्ताओं के परिश्रम से जनता में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत कर सके। संगठनात्मक दृष्टि से 10 अगस्त तक प्रत्येक जिला मंडल एवं बूथ स्तर तक बैठक होगी।

बच्चों की भागीदारी जरूरी:देव

प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने कहा कि भाजपा के इस अभियान को बूथ स्तर तक सफल बनाने के लिए भाजयुमो रैली निकालेगा। कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी तय करेंगें। विभाजन के काले अध्याय को याद करते हुए लाखों की संख्या में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम रखा जाएगा। इसके लिए 8 से 10 अगस्त तक जिला एवं मंडल स्तर पर बैठकें होंगीं।

हर बूथ में 50 तिरंगे का लक्ष्य

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक बूथ में 50 तिरंगा लगाने का लक्ष्य है। जहां बड़े कार्यक्रम होंगे वहाँ पर व्यावसायिक संस्थानों एवं समाज के लोगों को भी शामिल करेंगे। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रव्यापी अभियान है, जिसका प्रशासनिक स्तर पर भी सहयोग लेंगे। 15 अगस्त तक यह कार्यक्रम प्रत्येक ग्राम पंचायत में करना है। उसे हमारे कार्यकर्ता ही लीड करेंगे।

कांग्रेस ने हमेशा देश को नुकसान पहुंचाया: साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को हमेशा जाति, धर्म, तुष्टीकरण और वर्ग के आधार तोड़ने का काम किया है। कांग्रेस ने कभी आरक्षण तो सभी संविधान खतरे में है कहकर देश में झूठ फैलाने का काम किया है। संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आजादी के 75वीं वर्षगांठ के रूप में आजादी का अमृत महोत्सव बनाने की जो घोषणा की थी, उसे जारी रखते हुए हमें हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक बूथ में यह अभियान चलाना है। आने वाले दिनों में 4 से 5 बड़े कार्यक्रम करना है। अपने-अपने जिलों, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथों में यह कार्यक्रम करना है।

विभाजन के लिए कांग्रेस को दोषीभाजपा– 14 अगस्त विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का स्मरण होगा। भाजपा का मानना है कि देश को दो टुकड़ों में बांटने का काम कांग्रेस ने किया। विभाजन विभीषिका की वजह से 2 करोड लोग विस्थापित हुए थे। बीस लाखों लोगों की हत्या हुई थी। देश ने विभाजन का दंश झेला है। पार्टी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन करेगी प्रत्येक जिलों में विभाजन विभीषिका को लेकर एक सेमिनार होगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed