सीएम साय आरंग दौरे पर, दो दिवसीय प्रवास पर नितिन नबीन, झमाझम बारिश का दौर जारी

0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज आरंग जाएंगे। पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास भवन का लोकार्पण करेंगे। आरंग के अकोली में लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आरंग के अकोली गांव जाएंगे। दोपहर 2.50 बजे आरंग से लौटेंगे।

BJP प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन दो दिवसीय रायपुर प्रवास पर: BJP प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचेंगे। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी और कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। नगरीय निकाय चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।

पीसीसी चीफ दीपक बैज दिल्ली जाएंगे : पीसीसी चीफ दीपक बैज आज दिल्ली जाएंगे। आज दोपहर 2.55 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में PCC प्रभारी सचिन पायलट से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी दीपक बैज भेंट करेंगे। संगठन में नियुक्तियों को लेकर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *