पानी के अभाव में खेतों में दरार:किसान परेशान अब खरपतवार भी बढ़ जाएंगे
बिलासपुर/ मानसूनी बारिश की गति अब चिंता में डालने लगी है। खेतों से गायब होती नमी को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। वर्षा जल पर निर्भर किसानों से कहा जा रहा है कि अल्प या अति वर्षा जैसी स्थितियों से फसलों को बचाने के लिए आकस्मिक कार्य योजना पर काम करें, ताकि नुकसान का प्रतिशत कम किया जा सके। कम या मध्यम अवधि में तैयार होने वाली प्रजाति और दक्ष सिंचाई विधि। यह उस आकस्मिक कार्य योजना के महत्वपूर्ण अंग है, जिस पर अमल किया जाना जरूरी है। दरअसल स्थिति इसलिए नाजुक बन रही है क्योंकि बड़े रकबे में देर से तैयार होने वाली धान की बोनी की खबर है। चिंता की दूसरी बड़ी वजह यह भी है क्योंकि मौसम का साथ खरपतवार को मिल रहा है। यह स्थिति नुकसान का दायरा बढ़ा सकती है।
About The Author
