CG-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर: अबूझमाड़ में घुसे 1400 से ज्यादा जवान ; 6 महीने में मारे गए 138 माओवादी
जगदलपुर/ छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया। इलाके में अभी सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह से रुक-रुक कर फायरिंग चल रही थी। मुठभेड़ कोहकमेटा थाना क्षेत्र के अबूझमाड़ के जंगलों में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव समेत अन्य जिलों के करीब 1400 से ज्यादा जवान 30 जून को नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे। इस दौरान नक्सलियों के कोर इलाके अबूझमाड़ में जवान दाखिल हो गए।
देर शाम फायरिंग रुकने के बाद जारी है सर्चिंग
बताया जा रहा है कि सुबह नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। इसके बाद से ही दोनों ओर से फायरिंग चल रही थी। देर शाम फायरिंग बंद हुई तो जवानों ने इलाके में सर्चिंग शुरू की। इस दौरान 5 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।
अफसरों के मुताबिक, जवानों के लौटने के बाद विस्तृत जानकारी मिल सकेगी। सुरक्षाकर्मी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड, विशेष कार्य बल, BSF और ITBP के जवान शामिल थे।
2 जुलाई तक 138 नक्सली मारे गए
आज हुई मुठभेड़ के साथ ही छत्तीसगढ़ में जनवरी से अब तक सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 138 हो गई है। नारायणपुर सहित सात जिलों वाले बस्तर संभाग में 136 माओवादी मारे गए, जबकि रायपुर संभाग के अंतर्गत धमतरी जिले में दो अन्य मारे गए।
About The Author



Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.