नगर की सरकार के चुनाव की तैयारी शुरू: छत्तीसगढ़ में निकायों का परिसीमन होगा, जहां 70 वार्ड वहां नए नहीं बनेंगे
रायपुर/ छत्तीसगढ़ में नवंबर-दिसंबर में होने वाले नगरीय निकाय के चुनाव की सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव से पहले नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों का परिसीमन कराया जाएगा। रायपुर समेत जिन नगर निगमों में वार्डों की संख्या 70 है, वहां परिसीमन तो होगा लेकिन नए वार्ड नहीं बनेंगे। इससे कम वार्ड वाले निकायों के वार्डों की हदें नए सिरे से तय होंगी।
प्रदेश में 184 निकाय हैं। इनमें से 169 में ही चुनाव होंगे। बाकी 15 निकायों का कार्यकाल 2025 में पूरा होगा। जिन निगमों, नगर पालिकाओं या नगर पंचायतों से अलग कर नए निकाय बने हैं, वहां वार्डों की संख्या बढ़ सकती है। जैसे कोरबा नगर निगम से अलग कर बांकी मोंगरा को नई नगर पालिका बनाया है। अब कोरबा में वार्डों का परिसीमन हो सकता है। वार्डों की रचना इस तरह की जाएगी कि प्रत्येक वार्ड की जनसंख्या पूरे निकाय में एक जैसी हो।
About The Author



Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino bonus.