चुनाव प्रचार खत्म होते ही ध्यान में लीन होंगे पीएम मोदी

3

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का प्रचार समाप्त होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी साधना में लीन होंगे। वह कन्याकुमारी स्थित रॉक मेमोरियल पर एक दिन और एक रात ध्यान लगाएंगे। यह वही स्थान है, जहां कभी स्वामी विवेकानंद ने ध्यान साधना की थी। पीएम नरेंद्र मोदी ध्यान मंडपम में 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान लगाएंगे। पहले भी पीएम नरेंद्र मोदी ध्यान साधना करते रहे हैं।

केदारनाथ में भी उन्होंने ध्यान लगाया था। इस बार वह कन्याकुमारी में ध्यान लगाएंगे। यह स्थान भी खास है क्योंकि वहीं पर स्वामी विवेकानंद तपस्या में लीन हुए थे और कहा जाता है कि यहीं उन्हें भारत के दर्शन हुए थे। यहां साधना करने के बाद स्वामी विवेकानंद की जिंदगी में क्रांतिकारी परिवर्तन आया था। मान्यता है कि जैसे सारनाथ का गौतम बुद्ध की जिंदगी में स्थान था, वैसा ही स्थान रॉक मेमोरियल का स्वामी विवेकानंद की लाइफ में रहा है।

About The Author

3 thoughts on “चुनाव प्रचार खत्म होते ही ध्यान में लीन होंगे पीएम मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *