राजेन्द्र बाबू के निधन पर विस् अध्यक्ष व सांसद की गहरी संवेदना
भुवन वर्मा, बिलासपुर 24 मई 2020
इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री,पूर्व मंत्री नेता प्रतिपक्ष रहे व झारखंड बेरमो विधानसभा के विधायक श्री राजेन्द्र सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, कोरबा साँसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने गहरी संवेदना ब्यक्त की है ।

डॉ महंत ने अपने संवेदना में कहा कि पूरे देश के मजदूरों के लिए आवाज बुलंद करने वाले राजेन्द्र बाबू का निधन से कांग्रेस व श्रमिको ने एक कर्मठ श्रमिक नेता और सच्चा जन सेवक खो दिया।परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
About The Author


Boost your adrenaline with non-stop action – click to play Lucky cola