हत्यारों ने पहले खटखटाया दरवाजा, फिर चार लोगों की बेरहमी से की हत्या…जानें क्या है वजह…!!

2
download-14-1-600x330 (1)

गडग। कर्नाटक के गडग जिले में शुक्रवार को तड़के कुछ बदमाशों ने धारदार हथियार से चार लोगों की हत्या कर दी। बताया जाता है कि पहले अपराधियों ने दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा नहीं खोला तो वे बालकनी से घर के अंदर घुस गए और वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पतासाजी कर रही है।

बता दें कि मृतकों की पहचान कार्तिक बकाले 27 वर्ष, परशुराम 55 वर्ष, उनकी पत्नी लक्ष्मी 45 वर्ष और उनकी बेटी आकांक्षा 16 वर्ष के रूप में हुई है। सभी कोप्पल के निवासी थे। कार्तिक बकाले, बेटागेरी नगर पालिका उपाध्यक्ष सुनंदा बकाले के बेटे थे। एसपी बीएस नेमागौड़ा ने बताया कि बकाले परिवार ने अपने पहले बेटे कार्तिक की शादी तय कर दी थी और रिश्तेदार तैयारियों के लिए उनके आवास पर आए थे। मृतक परशुराम, उसकी पत्नी लक्ष्मी और बेटी 17 अप्रैल को उनके घर आये थे। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को परिवार ने लक्ष्मी का जन्मदिन भी मनाया था। जश्न के बाद, परशुराम परिवार घर की पहली मंजिल पर सो गया।

हत्यारों ने कमरे की खिड़की का शीशा तोड़ा और अंदर घुसने के बाद परिवार की हत्या कर दी। ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे में सो रहा कार्तिक बकाले चीख-पुकार सुनकर जाग गया। वह देखने गया कि क्या हुआ है, इस दौरान हत्यारों ने उसकी भी चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्यारों ने उस कमरे का दरवाजा भी खटखटाया जहां नगर पालिका उपाध्यक्ष सुनंदा और उनके पति प्रकाश बकाले सो रहे थे। हालांकि उन्होंने पुलिस को फोन किया था और दरवाजा नहीं खोला। इसकी भनक लगते ही हत्यारे मौके से भाग निकले। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

About The Author

2 thoughts on “हत्यारों ने पहले खटखटाया दरवाजा, फिर चार लोगों की बेरहमी से की हत्या…जानें क्या है वजह…!!

  1. I’m extremely impressed together with your writing abilities as neatly as with the structure on your blog. Is that this a paid topic or did you modify it your self? Anyway stay up the excellent high quality writing, it is rare to peer a nice weblog like this one today!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *