डॉ० महादेव पांडेय के नाम से जाना जायेगा नालंदा परिसर
भुवन वर्मा, बिलासपुर 13 मई 2020
रायपुर — राज्य कैबिनेट की चल रही बैठक में भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पद्मश्री अलंकार से विभूषित छत्तीसगढ़ महतारी के लाडले सपूत स्वर्गीय डॉ. महादेव प्रसाद पाण्डेय की स्मृति को चिरस्थायी बनाये रखने के उद्देश्य से रायपुर स्थित नालंदा परिसर का नामकरण डॉ. पाण्डेय के नाम पर करने के साथ ही आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर रायपुर में उनकी प्रतिमा लगाये जाने की स्वीकृति दी है। इसके अलावा बैठक में अभी अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा जारी है। कैबिनेट बैठक के बाद राज्य सरकार की ओर से इससे संबंधित जानकारी प्रेस नोट के माध्यम से साझा की जायेगी।
अरविन्द तिवारी की रपट
About The Author


Real gamers, real battles, real victories – play now and win Lucky cola