सदभावना भोकवा धीराज . जोजवानंद अलंकरण एवं कवि सम्मेलन 17 मार्च को लायंस भवन मे
बिलासपुर. पंद्रहवां सदभावना होली उत्सव उप सदभावना भोकवाधिराज एवम जोजवानंद अलंकरण उप मुख्यमंत्री अरूण साव विधायक अमर अग्रवाल, दिलीप लहरिया सुशांत शुक्ला की उपस्तिथि में आयोजित होने जा रहा है।सुप्रसिद्ध देवार नृत्य गीत लोक कलाकार रेखा देवार की प्रस्तुति के पहले कवि सम्मेलन में गजराज दास महंत दुर्ग, अमन रंगेला नागपुर, सुश्री ज्योति मोतीराम के वी गढ़चिरौली, सुश्री फरीदा साहिन, बलराम चंद्राकर, डा. रश्मि मिश्रा, डा. शिवशरण श्रीवास्तव एवम राजेंद्र मौर्य शामिल होंगे। कार्यक्रम मे कला, साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा, आदि क्षेत्र के चयनित विभूतियों को डा. पालेश्वर प्रसाद शर्मा, बसंत शर्मा, कर्मयोगी हरभजन सिंह चावला, दाऊ मनहरण लाल अग्रवाल, सुंदरी देवी श्रीवास्तव, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डा. वासुदेव जय कृष्ण देवरस, ठाकुर राम वर्मा, सेठ रामेश्वर प्रसाद बंसल एवम शिवदयाल मिश्रा की स्मृति में सदभावना सेवा सम्मान प्रदान किया जाएगा। संयोजक राजीव अग्रवाल द्वारा सभी साहित्य, कला प्रेमियों को आयोजन मे आमंत्रित किया गया है।
About The Author

