उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कुनकुरी, सीतापुर एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र में संयुक्त रूप से हुआ गणतंत्र दिवस का आयोजन
उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कुनकुरी, सीतापुर एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र में संयुक्त रूप से हुआ गणतंत्र दिवस का आयोजन
भुवन वर्मा बिलासपुर 27 जनवरी 2024

कुनकुरी।महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा पाटन, दुर्ग के अधीन संचालित उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कुनकुरी, सीतापुर के अधिष्ठाता डॉ रविन्द्र तिग्गा एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र कुनकुरी के अधीक्षक श्री बी.जे. कुजुर के सफल मार्गदर्शन में संयुक्त रूप से गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अधिष्ठाता डॉ रविन्द्र तिग्गा एवं अधीक्षक श्री बी.जे. कुजुर द्वारा दीप प्रज्वलीत कर ध्वजा रोहण किया गया। उसके पश्चात डॉ तिग्गा द्वारा संबोधन स्वरूप भारतीय संविधान की महानता, लोकतंत्र की अजेयता एवं देश की एकता अखंडता को समर्पित करते हुए राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी एवं कृषि एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में होने वाली महत्वपूर्ण उपलब्धियों से रूबरू कराया तथा भविष्य में उद्यानिकी के क्षेत्र में होने वाले अपार संभावनाओं हेतु प्रेरित किए।

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र कुनकुरी के अधीक्षक श्री कुजुर ने अपने संबोधन में औद्योगिक क्षेत्र में प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षणार्थी एक कुशल कारीगर के रूप में देष के औद्योगिक विकास में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करते है। इसके फलस्वरूप छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण, देश भक्ति गीत, कविता एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री अरबिन्द कुमार साय, श्री सुरेश कुमार, डॉ युगलकिशोर लोधी, डॉ. राहुल कुमार गुप्ता, कु. प्रतिक्षा भगत, डॉ. लक्ष्मी सिंह, डॉ. रैना बाजपयी, श्री मुकेश अनंत, डॉ. अंकिता सिंह, श्री अभिमन्यु पटेल, श्री मुकेश खरसन, डॉ राजकुमारी, डॉ. सुभी सिंह, प्रशिक्षण अधिकारी श्री एस.पी. यादव, विनोद कुमार, पिताम्बर राम, विवके लकड़ा एवं समस्त अधिकरी/कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
About The Author


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycrypto casino.