दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगी महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा

0
nn

रायपुर: महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा कल यानी रविवार को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है. अलका लांबा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रदेश पहुंचेंगी.

 बता दें नेत्री लांबा रविवार सुबह रायपुर हवाई अड्डा पहुंच जाएँगी. हवाई अड्डे से वो सुबह 11 बजे राजीव भवन जाएँगी. जिसके बाद दोपहर 12 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगा. दोपहर 1:00 बजे प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक होगी. जिसमें महिला कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे

धमतरी में महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का 29 जनवरी को आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद फूलों देवी नेताम मौजूद रहेंगी.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed