नवरात्रि के उपलक्ष में गरबा नृत्य का आयोजन : द्रोणा पब्लिक स्कूल में

0
as

बिलासपुर।विद्यालय द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल सकरी पेंडारी में नवरात्रि के उपलक्ष में गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें बच्ची सांभवी त्रिपाठी व वंदना पांडे दुर्गा माता के रूप में उपस्थित हुई व अरमान, शिवांश ,मान्य, हेजल ( क्लास वन) से गरबा के पौराणिक परिधान में उपस्थित हुए व अन्य सभी बच्चों ने भी गरबा की पोसाको में अपनी उपस्थिति दी ।बच्चों वह शिक्षक /शिक्षकों के द्वारा गरबा नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई जिस पर बच्चों ने बहुत आनंद की अनुमति की ।गरबा नृत्य में मग्न सभी देवी की भक्ति में लीन प्रतीत हो रहे थे। संस्था संस्थापक डॉ अशोक पाण्डेय ने कहा कि यह हमारी सभ्यता की अमूल्य धरोहर है जिन्हें हमें अपनी आने वाली जेनरेशन को सीखना चाहिए वहीं संस्था प्राचार्या डॉक्टर मीनू पांडे ने कहा कि नवरात्रि हमें स्त्री शक्ति की महत्ता को प्रदर्शित करती है जिसका हमें और हमारे आने वाली जेनरेशन को ज्ञान होना चाहिए। वही संस्थापक उप प्राचार्या डॉक्टर एकता शुक्ला जी ने कहा नवरात्रि हमें स्त्री के नव भिन्न रूपों को दर्शाती है व ईश्वर ने केवल स्त्री को ही यह वरदान दिया है कि वह नव रूप( जिम्मेदारियां) का अकेले ही वहान कर सकती है वह कन्या सदैव पूजनीय रहती है इस पर ज्ञान प्रस्तुत किया कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्षको रामा ,श्रद्धा ,संजू, प्रीति ,अर्चना ,शिवांगी ,पायल ,सावित्री ,विधि ,प्रतिभा ,रश्मि मिश्रा, रश्मि यादव, निशिता ,प्रभा, राहुल ,संजू दास का सहयोग प्रशंसनीय रहा वहीं अंजू दीदी, पूजा दीदी ,करीम भैया ,दिनेश अंजू मैडम ,चंदन सर ,सौरभ सत्यप्रकाश, गोलू, दुर्गेश, संकर अन्य सभी स्टाफ का भी सहयोग बहुत ही प्रशंसनीय रहा। वहीं शिक्षिका प्रतिभा गुप्ता की प्रतिभा ने कार्यक्रम मंच पर रौनक बिखेर दी उनके नेतृत्व में बच्चों के सहयोग से मंच की सज्जा का कार्यक्रम प्रशंसनीय रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *