छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्न द्रष्टा डॉ खूबचंद बघेल चौक/नूतन चौक बना आसामाजिक तत्वों का अड्डा : डॉ बघेल का चश्मा हुई गायब-रोज शाम सजाता है मैखाना, प्रतिमा पर फोड़ जाते हैं बॉटल
छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्न द्रष्टा डॉ खूबचंद बघेल चौक/नूतन चौक बना आसामाजिक तत्वों का अड्डा : डॉ बघेल का चश्मा हुई गायब-रोज शाम सजाता है मैखाना, प्रतिमा पर फोड़ जाते हैं बॉटल
भुवन वर्मा बिलासपुर 18 अक्टुबर 2023

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्न द्रष्टा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ खूबचंद बघेल चौक (नूतन चौक) सरकंडा के प्रतिमा स्थल उद्यान में अव्यवस्थाओं का आलम है। उद्यान में लगी लाइट विगत कई महीनो से बंद है ,शाम होते ही मवालियों /आसामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है ।रोज नशेड़ियों का पानी पाउच बॉटल आप प्रतिमा स्थल के नीचे देख सकते हैं ।निगम प्रशासन से बघेल उद्यान की लाइट की मांग अनेको बार शिकायत किया गया के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ हैं। डॉ खूबचंद बघेल सेवा समिति के अध्यक्ष भुवन वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉक्टर खूबचंद बघेल की प्रतिमा स्थल नूतन चौक सरकंडा में स्थापित है।


गत दिवस असामयिक तत्वों ने डॉक्टर बघेल की चश्मा गायब कर दिया है एवं प्रतिमा स्थल में गंदगी का आलम है ।वही शाम होते ही मवाली तत्व दारु खोरी का अड्डा बना लेते हैं। हमारी टीम आए दिन इसकी शिकायत निगम प्रशासन से कर चुकी है पर अब तक समुचित लाइट पानी की व्यवस्था नहीं की गई है ।जिसके चलते शाम ढलते ही अंधेरा कायम हो जाता है पानी के अभाव में छोटी सी उद्यान के पौधे भी सूख रहे है।
शाम होते ही असामाजिक तत्व वहीं पर अपनी मैंखाना जमाकर नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं । साथ ही पानी पाउच बॉटल ग्लास भी वहीं छोड़ देते हैं। शहर के हृदय स्थल सेंट्रल लाइब्रेरी सामने की आलम यह है इससे अंदाज लगा सकते हैं । निगम क्षेत्र के दूरस्थ अंचल के उद्यानों की क्या स्थिति होगी ।बिलासपुर को एक और स्मार्ट सिटी बनने का हल्ला बोल कर करोड रुपए की फिजूल के खर्च निगम प्रशासन कर रहा है । वही मूलभूत सुविधाएं अति आवश्यक खर्चों पर स्मार्ट प्रशासनिक अधिकारी आंख मुद कर बैठे हैं ।
About The Author


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino slot machine.