ऑल इंडिया आयुर्वेद विज्ञानाचार्य चिकित्सक संघ का पुनर्मिलन समारोह : 23-25 सितंबर को गोवा मे
ऑल इंडिया आयुर्वेद विज्ञानाचार्य चिकित्सक संघ का पुनर्मिलन समारोह : 23-25 सितंबर को गोवा मे
भुवन वर्मा बिलासपुर 18 सितंबर 2023

बिलासपुर । गतवर्ष की तरह इस वर्ष भी ऑल इंडिया आयुर्वेद विज्ञानाचार्य चिकित्सक संघ अपनी 7th AVMS पुनर्मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो कि इसी माह 23-25 सितंबर GOA मे संपन्न होने जा रहा है।कार्यक्रम के संयोजक डॉ निर्मल नायक ने बताया है कि गोवा की राजधानी पणजी के होटल ओरियन को बुक कर लिया गया है! छत्तीसगढ़ राज्य से आठ सदस्य कार्यक्रम मे शमिल होने 21 सितंबर को रवाना हो रहे है।विदित हो कि छत्तीसगढ़ के संयोजकत्व मे 3rd अमरकंटक और 6th चिल्फी मे पुनर्मिलन समारोह का गरिमामयी आयोजन किया जा चुका है।
आशा व्यक्त की जा रही है कि 7th AVMS पुनर्मिलन समारोह गोवा 2023 अब तक के सभी पूर्व कार्यक्रम से बेहतरीन होगा।डॉ निर्मल नायक के साथ डॉ नासिर खान झाँसी और डॉ साधू यादव गोरखपुर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं, कार्यक्रम का आयोजन आल इंडिया आयुर्वेद विज्ञानाचार्य चिकित्सक संघ के द्वारा आयोजित होगा ।
About The Author

