हरिहर सावन महोत्सव एवम् मिलन समारोह का भव्य आयोजन 27 अगस्त को

बिलासपुर । एकांत ईश्वर भोलेनाथ व दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर परिसर हरिहर ऑक्सीजोन परिक्षेत्र में हरिहर सावन महोत्सव एवं पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति विकास मंच एवम् हरिहर ऑक्सीजोन के तत्वाधान में हरिहर उद्यान सेंदरी रोड में दिनांक 27 aug रविवार को संध्या 3 बजे हरिहर सावन महोत्सव एवम् मिलन समारोह मनाया जा रहा है । ड्रेस कोड निम्नानुसार होगा महिलाएं हरि साड़ी एवं पुरुष वर्ग कुर्ता पजामा में होंगे । कार्यक्रम 5 चरणों में संपादित होगा रुद्रा अभिषेक,पौधों को रक्षासूत्र बांधना, गीत संगीत संध्या, महिलाओं की खेल प्रतियोगिता व गौरव सम्मान एवम अरपा गंगा आरती होगा । कार्यक्रम में हरिहर ऑक्सीजोन के सभी संस्थापक संरक्षक सदस्य अतिथि होंगे ।
उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु समितियां बनाई गई है। जिनके अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे :-(1) रुद्रा अभिषेक व्यवस्था एवम पूजन सामग्री संकलन समिति :- तारा साहू,मोहित श्रीवास, गिरीश शुक्ला (2) पौधों में रक्षासूत्र समिति सदस्य :- ममता गुप्ता,रेखा गुल्ला,अंजली चावड़ा ,(3) सुमधुर संगीत संध्या समिति:-किशोर दुबे,गणेश सोनवानी,लक्खू चंदानी
(4)महिला खेल प्रतियोगिता:- रेखा गुल्ला,गंगा साहू,अनिता दुआ सेफाली घोष,ममता गुप्ता,विद्या साहू।(5) स्वागत समिति:- आर के तावड़कर ,मोहित श्रीवास, जी एल कश्यप, महेंद्र साहू, प्रिय दुबे मुकुंद।(6) तोरवा घाट हस्ताक्षर समिति:- ओ पी गुप्ता, शशी जायसवाल ।(7) मंच व्यवस्था संचालन :- डॉ शंकर यादव, भुवन वर्मा,शिव सारथी(8) स्वल्पाहार समिति :- निलेश मसीह,योगेश गुप्ता,प्रमोद साहू संजय मसीह अजय(9)पौधारोपण समिति:- शेखर वर्मा, सतीश शर्मा।(10) उपहार, मोमेंटो, गमछा समिति:- गणेश सोनवानी,संजय वर्मा लक्मन चंदानी हरीहर मीडिया सचिव:- प्रमोद साहू,बैसाखू भाई। हरीहर से जुड़े हुए सभी समस्त सदस्यगन उपस्थित होंगे ।
About The Author

