मुख्यमंत्री ने युवाओं की मांग को पूरा करने किया घोषणा

1
29

नारायणपुर. विगत 16 अगस्त को संभाग स्तरीय मुख्यमंत्री युवा भेंट मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन धरमपुरा शासकीय काकतीय महाविद्यालय जगदलपुर में किया गया था। जिसमें नारायणपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापूर जैस बस्तर संभाग के जिले के युवा एवं युवतियां शामिल हुए थे। नारायणपुर के युवाओं ने मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए करते हुए आउटडोर स्टेडियम, सेंट्रल लाइबरेरी और गल्र्स काॅलेज में सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग किये। युवाओं के मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल ने नारायणपुर में आउटडोर स्टेडियम, सेंट्रल लाइबरेरी और गल्र्स काॅलेज में सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग को पूरा करने की घोषणा किया। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बस्तर वाकई बदल रहा है, यह बस्तर के बच्चों ने सिद्ध कर दिया। सम्भाग स्तरीय युवा भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अबूझमाड़, जैसे सुदूर इलाके के बच्चे समेत बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा के बच्चों में विकास की ललक साफ देखी जा रही है। हमारी सरकार हितग्रहियों के खाते में पैसा ट्रांसफर कर जरूरत मंद लोगों को उनके पसंद का सामग्री खरीदने का अवसर दिया है।

About The Author

1 thought on “मुख्यमंत्री ने युवाओं की मांग को पूरा करने किया घोषणा

  1. Explora los mejores casinos en línea clasificados de 2025. Compara bonificaciones, selecciones de juegos y la confiabilidad de las principales plataformas para una experiencia de juego segura y gratificantecasino

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed