15 अगस्त के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित: द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल में बच्चों काअभिनव प्रस्तुति

बिलासपुर । शहर के सकरी कानन पेंडारी स्थित द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े अंग्रेजी में भाषण नृत्य व गायन सहित अन्य रंगारंग प्रस्तुति दी। अपनी प्रस्तुतियों से बच्चों ने सबका मन मोह लिया। नन्हे मुन्ने छात्रों ने फर्राटेदार अंग्रेजी में स्पीच देकर सबको चौकाया। देश भक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत कर बच्चों ने दिल को छू लिया एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से हर कोई बच्चों के कायल हो गए। अभिभावकों ने बच्चों को इस तरह तैयार करने के लिए द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल प्रबंधन का आभार जताया। अभिभावक अपने बच्चों की प्रस्तुति से काफी खुश नजर आए। संस्था के अध्यक्ष डॉ अशोक पाण्डेय जी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करना भी हम अपना दायित्व मानते हैं । प्राचार्य डॉ मीनू पाण्डेय जी ने कहा कि स्कूल में अनुशासन के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता है । शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को आत्मरक्षा के लिए कराटे भी सिखाया जाता है। उप प्राचार्या डॉ एकता शुक्ला जी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ साथ मनोरंजन बेहद जरूरी है। इससे बच्चों का मानसिक विकास होता है। इसलिए बच्चों को स्कूल में रिटायर भी सिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को हर तरह से तैयार करना हम अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। वही CG नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती मयूरी मार्टिन ने स्कूल की शिक्षिकाओं की कार्यशैली से खुश होकर उन्हें सम्मानित किया। इससे पूर्व स्कूल परिसर में झंडोत्तोलन किया गया। जुड़ा बचपन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ अशोक पाण्डेय ने झंडा फहरा कर तिरंगे को सलामी दी फुलस्टॉप कार्यक्रम को सफल बनाने में रमा मिश्रा, संजू गुप्ता, श्रद्धा, प्रीति, प्रभा, रश्मि मिश्रा, रश्मि यादव, शिवांगी, विधि, पायल, प्रतिभा, सावित्री, अर्चना, निशिता, राहुल देवांगन, अभिनव दिक्षित, चंदन साहू, सौरभ चौबे और ऑफिस स्टाफ का योगदान रहा।
About The Author

