माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल की तरफ से कुछ पल भारत के वीरों के नाम : आजादी के महोत्सव में विविध आयोजन
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल की तरफ से कुछ पल भारत के वीरों के नाम : आजादी के महोत्सव में विविध आयोजन
भुवन वर्मा बिलासपुर 16 अगस्त 2023

बिलासपुर । माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल मे आज़ादी के महोत्सव को एक दिन का त्योहार न मानते हुए अपने विद्यार्थियों के मन मे देश प्रेम के भाव जाग्रत करने हेतु एक सप्ताह (07अगस्त से 11 अगस्त तक) स्वतंत्रता सप्ताह के रूप मे मनाया गया। जिसमे प्रतिदिन भारत के नक्शे पर नन्हें हाथों से तिरंगे की छाप, पोस्टर बनाना, देशभक्ति गीतों का गायन, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रमों को शामिल किया गया।

हस्तनिर्मित राखियों का निर्माण
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल द्वारा सरहद पर डटे जवानों के प्रति अपने प्रेम और आदर के भाव व्यक्त करते हुए 101 हस्तनिर्मित राखियों का निर्माण कर वीर सिपाहियों तक भेजने का सराहनीय कार्य किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन- जहाँ एक ओर लोग अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भूलते जा रहे है वहीं माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल मे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में तेजस्विनी छात्रावास की सुश्री सुलभा ताई देशपांडे एवं साधना चिंचोलकर अतिथि के रूप में शामिल हुए।
भाषण, गायन, नृत्य, पिरामिड, फैन्सी ड्रेस जैसे अनेक रोचक कार्यक्रमो ने सबका मन मोह लिया। विद्यालय की संचालिका डॉ संजना तिवारी, प्राचार्या श्वेता सिंह ने विधार्थियो की सराहना करते हुए अपने जीवन मे आगे बढ़ने तथा अपनी स्वतंत्रता के महत्व को समझने का संदेश देते हुए मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम को विराम दिया।
About The Author

