मुख्यमंत्री बघेल महारुद्राभिषेक में हुए शामिल

0
17

दुर्ग. 7 अगस्त मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भिलाई नगर के सेक्टर-7 स्थित शिवधाम तालाब के महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने भगवान शिव की पूजा अर्चनाकर अभिषेक किया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस आयोजन के लिए टीम को बधाई दी। कहा कि विगत सात और आठ वर्षों से आयोजन किया जा रहा है, तालाब में बहुत परिवर्तन हो गया है। भोले नाथ हर जगह विराजे है, भगवान शिव ने ही विवाह नाम की संस्था को विकसित किया है। शिव सबको जोड़ने का नाम है। तंत्र के जनक शिव है। भगवान शिव सबकी मनोकामना पूरी करे। कार्यक्रम को विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायक देवेन्द्र यादव, अरुण वोरा, महापौर भिलाई नीरज पाल, महापौर दुर्ग धीरज बाकलीवाल, पार्षद लक्ष्मीपति राजू, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *