सीएसवीटीयू फोर्ट का निर्माण : हमारा उद्देश्य बेरोजगार युवाओ को कौशल विकास के साथ मार्केटिंग प्लेटफॉर्म तैयार कराना – डॉ एम के वर्मा कुलपति
सीएसवीटीयू फोर्ट का निर्माण : हमारा उद्देश्य बेरोजगार युवाओ को कौशल विकास के साथ मार्केटिंग प्लेटफॉर्म तैयार कराना – डॉ एम के वर्मा कुलपति
भुवन वर्मा बिलासपुर 10 जून 2023

भिलाई ।आज 10 जून 2023 को CSVTU, Bhilai मे चल रहे CSVTU-FORTE के समापन समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे पंडित रविशंकर शुक्ल, विश्वविद्यालल, रायपुर के माननीय कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला, शामिल हुए | कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट करके किया गया, कार्यक्रम की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए डॉ आर एन पटेल, निदेशक, सी एस वी टी यु -फोर्टे ने विगत 30 दिनों से चल रहे इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी बताई|

उन्होंने बताया की यह कार्यक्रम इस विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ एम के वर्मा के दूरदर्शिता का परिणाम है, जो पढ़े लिखें युवाओ जो खासकर ग्रामीण क्षेत्र मे निवास करते है उनको स्कील बेस एजुकेशन दिलाना है | जिससे वे इसे समाज और राष्ट्र निर्माण मे अपना सहयोग कर सके, इसके उपरांत कार्यक्रम के प्रतिभागियों ने अपना अनुभव बताये कि यह कार्यशाला उनको एग्रीकल्चर से सम्बंधित एक स्कील बेस मार्केटिंग स्टार्ट-अप तैयार करने एवं भविष्य मे इसकी सम्भावनाओं को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करना सिखाया |

तत्पश्चात कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे शामिल श्रीमती हेमलता शुक्ला मैडम, लेक्चर, सी सी जी आई सी, अयोध्या ने इस विश्वविद्यालय को बाल्यअवस्था से युवावस्था की ओर अग्रसर होने की संज्ञा देते हुए बताया कि इस विश्वविद्यालय मे बहुत संभावनाएं दिख रही है, सभी युवाओ को जो इस ट्रेनिंग कार्यक्रम मे नये आयाम को सीखा है उसे सामाजिक उत्थान के साथ मार्केटिंग पहलुओं को ध्यान मे रखते हुए कौशल का उपयोग एग्रीकल्चर मे करने के लिये प्रेरित किया |
कार्यक्रम के अगली कड़ी मे मुख्य अतिथि माननीय कुलपति डॉ सच्चिदानंद शुक्ला ने भारतवर्ष को क़ृषि प्रधान देश बताते हुए कहा कि इस देश मे क़ृषि मे नये तकनिकों का उपयोग करने से इसकी पैदावारी को बढ़ाया जा सकता है एवं युवाओ को स्कील बेस क़ृषि करने के लिये प्रेरित कर सकते है, जो समाज और राष्ट्र के निर्माण मे सहायक होगा | उन्होंने अपनी वक्तव्य मे तीन बाते बताई 1. इन्वेस्टीगेशन 2. इनोवशन 3. इन्वेंशन, यदि किसी कार्य को आप इनोवेटिव तरीके से करते है तो इसकी डिमांड एवं कार्य की पूर्णता बढ़ जाएगी | उन्होंने बताया कि सी एस वी टी यु, भिलाई के कुलपति के साथ मिलकर एग्रीकल्चर बेस इनोवेटिव करना चाहते है, उन्होंने इस विश्वविद्यालय मे ऐसे वर्कशॉप कराने की सराहना की एवं धन्यवाद दिया |

इस कार्यक्रम के अगली कड़ी मे इस विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एम के वर्मा ने अपने वक्तव्य मे बताया कि यहां की क़ृषि अधिकतर मानसून बेस्ड है, अतः हमें इसका विकल्प खोजकर तकनिकी क़ृषि एवं इसकी उत्पादन कि व्यवसायिक पहलुओं पर भी ध्यान देने की अवश्यकता है | उन्होंने हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी का एक कथन सुनाया कि भारतवर्ष की आत्मा गावों मे बसती है | उन्होंने बताया कि CSVTU-FORTE का निर्माण इसी उद्देश्य से लेकर की गई है, ताकि बेरोजगार युवाओ को कौशल विकास के साथ मार्केटिंग प्लेटफॉर्म तैयार कर सके | आगे उन्होंने कहा कि किसान माता कि तरह है, वो अपने फसल कि उत्पादन बहुत ही सवेंदनाओं के साथ करता है परन्तु उसकी मार्केटिंग एवं मूल्य निर्धारित नई कर पता है | हमें उनको व्यवसायिकता की ऒर जागृत कराना है | अंत मे प्रोग्राम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ आशीष पटेल के द्वारा किया गया |
कार्यक्रम का संचालन पूर्वी चंद्राकर, रिसर्च स्कॉलर के द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम मे विश्वविद्यालय के आदरणीय कुलसचिव डॉ के के वर्मा,यु टी डी के फैकल्टी मेंबर्स, रिसर्च स्कॉलर एवं सी एस वी टी यु -फोर्टे के सदस्य सम्मिलित हुए, सभी प्रतिभागियों को माननीय अतिथियों के द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किया गया |
About The Author


Fast-paced action and thrilling adventures. Lodibet