महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस: आज मुंबई में मराठी में ली शपथ, रांची के राजभवन से हुए विदाई – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए उन्हें बताया अभिभावक
महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस: आज मुंबई में मराठी में ली शपथ, रांची के राजभवन से हुए विदाई – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए उन्हें बताया अभिभावक
भुवन वर्मा बिलासपुर 18 फ़रवरी 2023

मुंबई।मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल रमेश बैस का कुछ इस अंदाज में स्वागत किया। रायपुर से सात बार सांसद रहे रमेश बैस महाराष्ट्र के 22वें राज्यपाल बन गए हैं। शनिवार को उन्होंने मुंबई के राजभवन में आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली। बॉम्बे उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एसवी गंगापुरवाला ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। उन्होंने मराठी भाषा में शपथ ली।

इस शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही रमेश बैस ने महाराष्ट्र जैसे बड़े प्रदेश के राज्यपाल की जिम्मेदारी पूरी तरह से संभाल ली है। शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए उन्हें अभिभावक बताया। इससे पहले रमेश बैस को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित वहां के राजनेताओं ने रांची से विदा किया था।

झारखंड पुलिस ने रांची हवाई अड्डे पर बैस को गार्ड ऑफ ऑनर दिया था। रांची से विदा होकर रमेश बैस चार्टर्ड विमान से रायपुर पहुंचे। रायपुर से वे मुंबई पहुंचे हैं। यहां गार्ड ऑफ ऑनर से उनका स्वागत हुआ। शनिवार दोपहर उन्होंने राजभवन में शपथ ग्रहण के साथ अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। रमेश बैस को पिछले दिनों महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे झारखंड के राज्यपाल थे। बैस के शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर से भी बहुत से भाजपा नेता मुंबई पहुंचे हैं।पदभार संभालते हुए राज्यपाल रमेश बैस ने काले रंग का सूट पहना।
पूर्वोत्तर से पश्चिम पहुंचे हैं बैस
केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार की दूसरी पारी शुरू होने के साथ ही रमेश बैस के राजनीति की दूसरी पारी शुरू हुई। 2019 में रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। यह पूर्वोत्तर का राज्य जहां वे दो साल रहे। जुलाई 2021 में बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया। वहां झामुमो गठबंधन की सरकार में बैस की भूमिका ने कई टकराव और विवाद भी खड़े किए। अब उनका तीसरा ठिकाना देश की पश्चिमी तटरेखा का प्रदेश महाराष्ट्र है, जहां भाजपा गठबंधन सरकार में है।
About The Author


I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino slot machine.