गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि विकास उपाध्यय द्वारा रेखा गुल्ला को समाज सेवा के क्षेत्र में किया गया सम्मानित
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि विकास उपाध्यय द्वारा रेखा गुल्ला को समाज सेवा के क्षेत्र में किया गया सम्मानित
भुवन वर्मा बिलासपुर 26 जनवरी 2023

बिलासपुर / 74वां गणतंत्र पर्व जिले में गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में छ.ग. शासन के लोक निर्माण, गृह, जेल एवं पर्यटन विभाग के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया। परेड कमाण्डर प्रशिक्षु डीएसपी श्रीमती नुपूर उपाध्याय द्वारा राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। दर्शक अपने स्थान पर खड़े हुए तथा वर्दीधारी अधिकारियों ने सेल्यूट किया। मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए और हर्षोल्लास और उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। परेड कमाण्डर के नेतृत्व में पूरे परिधान में सजे हुए 12 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया। पुलिस एवं नगर सेना द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।

श्री उपाध्याय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नंदू राम भांगे को उनके घर जाकर शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि ने नक्सल हिंसा में शहीद हुए जिले के 26 जवानों एवं बलौदा बाजार जिले के 1 जवान के परिजनों को सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि श्री उपाध्याय ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 91 अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिनमें स्वास्थ्य विभाग, पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी शामिल है। मेजर ध्यानचंद पुरस्कार से कराटे के लिए सुश्री किरण साहू और श्रीयांशी स्वर्णकार को पुरस्कृत किया गया। आदर्श अधीक्षक पुरस्कार योजना के तहत प्रथम पुरस्कार आदिवासी बालक छात्रावास बेलगहना के अधीक्षक श्री एल. महेश्वर राव, द्वितीय पुरस्कार जरहाभाठा आदिवासी बैगा कन्या छात्रावास की सुश्री अल्पना तिवारी
और तृतीय पुरस्कार से आदिवासी कन्या आश्रम तखतपुर की अधीक्षक श्रीमती पुष्पा प्रधान को सम्मानित किया गया। विशेष श्रेणी का पुरस्कार जय अम्बे एमरजेंसी सर्विस के जैनुद्दीन खान को मिला। इन्होंने हाई टेंशन तार से झुलसे युवक की जान बचाने के लिए उन्हें हाॅस्पिटल में एडमिट कराया। गणतंत्र दिवस के पुलिस ग्राउंड में आयोजित गर्मी में आयोजन में श्रीमती देखा गुल्ला को समाज सेवा के कार्य एवं नेशनल प्लेयर होने पर परस्ती पत्र से सम्मानित किया गया । विदित हो कि श्रीमती रेखा गुल्ला सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र की भी सदस्य हैं एवं हरीहर ऑक्सिजोन वृक्षारोपण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए पर्यावरण पर विशेष योगदान करती है ।
कार्यक्रम में महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चैहान, छ.ग. सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, रविन्द्र सिंह, छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर, नगर निगम के सभापति शेख नजरूदीन, कमिश्नर डाॅ. संजय अलंग, पुलिस महानिरीक्षक बी.एन.मीणा, कलेक्टर सौरभ कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जयश्री जैन, एडीएम आर.ए.कुरूवंशी, नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत, विजय केशरवानी, विजय पाण्डेय, महेश दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।
About The Author


Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.info/en/register?ref=JHQQKNKN
Reading your article helped me a lot and I agree with you. But I still have some doubts, can you clarify for me? I’ll keep an eye out for your answers. https://www.binance.com/register?ref=IHJUI7TF