रानू , सौम्या ,जेपी मौर्य ,विजय, सूर्यकांत,सहित कारोबारियों और सीए के घर ईडी टीम का छापा: करोड़ों के अवैध लेनदेन की खबर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पहले ही था इसकी अंदेशा
रानू , सौम्या ,जेपी मौर्य ,विजय, सूर्यकांत,सहित कारोबारियों और सीए के घर ईडी टीम का छापा: करोड़ों के अवैध लेनदेन की खबर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पहले ही था इसकी अंदेशा
भुवन वर्मा बिलासपुर 11 अकटुबर 2022

रायपुर ।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रायपुर, बिलासपुर, और महासमुंद जिले में ईडी का छापा पड़ा है । इन प्रमुख शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी देर रात पहुंच चुके थे और सुबह 5:00 बजे अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा गया। एक ही वक्त पर ईडी के अधिकारी 10 से ज्यादा जगहों पर अलग-अलग टीम बनाकर कार्रवाई कर रहे हैं। जिन जगहों पर छापा मारा गया है उनमें कारोबारी और सीए शामिल हैं।
ED के अफसर सीआरपीएफ की टीम के साथ दबिश दी है। अधिकारियों और कारोबारियों के घरों में दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। इन अधिकारियों और कारोबारियों को लेकर ईडी को करोड़ों रुपए के अवैध लेनदेन की सूचना मिली थी। इसी संबंध में जांच की जा रही है।



कारोबारियों के घर भी कार्रवाई, ED की चल रही जांच
करोड़ों के लेनदेन के इनपुट पर कार्रवाई कुछ नेताओं के करीबी लोगों के ठिकानों पर भी दबिश की खबर है। कोल माइनिंग और कंस्ट्रक्शन से जुड़े कारोबारियों के घरों पर प्रवर्तन निदेशालय का छापा पड़ा है। अधिकारियों को इन संबंधित लोगों के पास से करोड़ों के अवैध लेनदेन का इनपुट मिला था इसी की जांच की जा रही है।
ईडी ने इन अधिकारियों के यहां मारे छापे
1- सीएमओ में उप सचिव सौम्या चौरसिया (दुर्ग)
2- सीए विजय मालू (देवेंद्र नगर, रायपुर)
3- रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू
4- अग्नी चंद्रशेखर (महासमुंद) और सूर्यकांत तिवारी (रायपुर)
5- खनन प्रमुख आईएएस जेपी मौर्या (रायपुर)
इससे पहले आयकर विभाग ने भी इस साल जून में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय में तैनात उप सचिव सौम्या चौरसिया के दो ठिकानों समेत 7 जगहों पर छापेमारी की थी. अन्य पांच ठिकाने बिजनेसमैन सूर्यकांत तिवारी से जुड़े थे. आयकर विभाग ने इस दौरान छत्तीसगढ़ में रायपुर, दुर्ग, महासमुंद और कुछ अन्य जगहों पर सर्च की थी.
About The Author


Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.