ऑनलाइन रंगोली प्रतियोगिता में रिसर्च स्कॉलर सृष्टि वर्मा और श्याम बने प्रथम विनर : देश भर से प्रतिभागियों ने लिया भाग

3
3A14D7E0-6508-499F-A1A3-F4C89C7D118F

ऑनलाइन रंगोली प्रतियोगिता में रिसर्च स्कॉलर सृष्टि वर्मा और श्याम बने प्रथम विनर : देश भर से प्रतिभागियों ने लिया भाग

भुवन वर्मा बिलासपुर 07 अक्टूबर 2022

रायपुर | देवेन्द्रनगर स्थित शासकीय कला एवं वाणिज्य गर्ल्स कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से वर्ल्ड फंगस डे के मौके पर ऑनलाइन रंगोली प्रतियोगिता रखी गई। इसमें छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली, असम और राजस्थान के 129 प्रतिभागियों ने भाग लिया। रविशंकर विश्वविद्यालय की पीएचडी रिसर्च स्कॉलर सुश्री सृष्टि वर्मा और दुर्ग साइंस कॉलेज के रिसर्च स्कॉलर श्यामू साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं द्वितीय स्थान पर शासकीय महाविद्यालय उतै की मानसी वर्मा और सेठ फुलचन कॉलेज राजिम की कुसुम निषाद रहीं। देवेंद्रनगर गर्ल्स कॉलेज की निकिता शर्मा और ओमप्रकाश देवदास साइंस कॉलेज बिलासपुर की रुक्मणि विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। जजमेंट अमरावती कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. दिलीप हाण्डे और एमिटी यूनिवर्सिटी दिल्ली की डॉ. रीती थापर ने किया। प्रतियोगिता कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अमिताभ बैनर्जी और उषा किरण अग्रवाल के निर्देशन में हुई। वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. कविता शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

About The Author

3 thoughts on “ऑनलाइन रंगोली प्रतियोगिता में रिसर्च स्कॉलर सृष्टि वर्मा और श्याम बने प्रथम विनर : देश भर से प्रतिभागियों ने लिया भाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed