टीएस सिंहदेव का इस्तीफा: पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के पद से , मुख्यमंत्री स्वीकार करते हैं या नहीं यह बाद की बात – स्वास्थ्य मंत्री पद पर बने रहेंगे

3
Screenshot_20220716-183004

टीएस सिंहदेव का इस्तीफा: पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के पद से , मुख्यमंत्री स्वीकार करते हैं या नहीं यह बाद की बात – स्वास्थ्य मंत्री पद पर बने रहेंगे

भुवन वर्मा बिलासपुर 16 जुलाई 2022

रायपुर । स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव विभागीय मामलों में हस्तक्षेप को लेकर नाराज चल रहे थे।छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नेता और मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री पद की जिम्मेदारी छोड़ी है। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेज दिया है। सिंहदेव स्वास्थ्य और वाणिज्यिक कर विभाग में मंत्री की जिम्मेदारी पर बने रहेंगे।

एक बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, जिस तरह की चीजें चल रही थीं, यह तो एक दिन होना ही था। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा भेज दिया है। सिंहदेव के इस फैसले से सरकार के अंदर चल रही खींचतान सड़क पर आ गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यह इस्तीफा स्वीकार करते हैं अथवा नहीं यह तो बाद की बात है लेकिन इस्तीफे से सरकार और संगठन में खलबली मच गई है। बताया जा रहा है कि इसकी सूचना केंद्रीय नेतृत्व को भी भेज दी गई है।

About The Author

3 thoughts on “टीएस सिंहदेव का इस्तीफा: पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के पद से , मुख्यमंत्री स्वीकार करते हैं या नहीं यह बाद की बात – स्वास्थ्य मंत्री पद पर बने रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *