सभी मनोकामना पूर्ण करती है देवशयनी एकादशी आज
सभी मनोकामना पूर्ण करती है देवशयनी एकादशी आज
भुवन वर्मा बिलासपुर 10 जुलाई 2022

अरविन्द तिवारी कलम से
नई दिल्ली – आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी यानि आज पड़ने वाली एकादशी को देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा इस एकादशी को आषाढ़ी एकादशी / पद्मा एकादशी / हरिशयनी एकादशी भी कहते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अरविन्द तिवारी ने बताया कि देवशयनी एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। आज भगवान विष्णु की पूजा करने का भी विशेष महत्व है , क्योंकि यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन शालिग्राम की पूजा करना / दान करना / लक्ष्मी-नारायण के मंदिर में तुलसी के पौधे का दान करना भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा केले के वृक्ष की पूजा करना भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है। देवशयनी एकादशी के दिन ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें या विष्णु सहस्त्र नामावली के अतिरिक्त विष्णु चालीसा का पाठ करें। विष्णु पुराण में इस एकादशी का काफी महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत करने वाले लोगों को सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है , उनकी सभी मनोकामनायें पूर्ण होती है और मृत्यु के बाद उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। देवशयनी एकादशी का व्रत सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला माना गया है। इस दिन किये गये पूजन व दान-पुण्य से अक्षय पुण्य की प्रप्ति होती है। इस दिन फलाहार के साथ व्रत किया जाता है। वहीं देवशयनी एकादशी व्रत के कथा को सुनने से समस्त पापों का नाश होता है और इस व्रत को करने से मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। व्रत का पारण अगले दिन सुबह तुलसी का पूजन और ब्राह्मण को अन्न / वस्त्र / दक्षिणा दान करने के बाद ही होता है। इसी दिन से चातुर्मास भी प्रारंभ हो जाते हैं। इन दिनों तपस्वी भ्रमण नही करते बल्कि वे एक ही स्थान पर रहकर तपस्या (चातुर्मास) करते हैं। इन दिनों केवल ब्रज की यात्रा की जा सकती है क्योंकि इन दिनों भूमंडल के समस्त तीर्थ ब्रज में आकर निवास करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस रात्रि से भगवान विष्णु विश्राम अवस्था में चले जाते हैं और इसके बाद देवोत्थान एकादशी (04 नवंबर 2022) को भगवान का शयन काल समाप्त होता है। श्रुतिस्मृति पुराणों के अनुसार इस दिन से भगवान विष्णु क्षीरसागर में शयन करते हैं , जबकि कहीं – कहीं इस अवधि में भगवान विष्णु के पाताल के राजा बलि के यहां निवास करने की बातें आती हैं। भगवान विष्णु के शयनकाल के दौरान शादी-विवाह / नामकरण / जनेऊ / गृहप्रवेश जैसे समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है और देवउठनी एकादशी से सभी मांगलिक कार्य फिर से आरंभ हो जाते हैं। भगवान विष्णु के विश्राम करने से सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं। चातुर्मास में भगवान शिव जगत के संचालक और संहारक दोनो की भूमिका में होते हैं , चातुर्मास में भगवान शिव और उनके परिवार की पूजा होती है। आषाढ़ महीने की पहली एकादशी को योगिनी और अंतिम एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। इस साल देवशयनी एकादशी के दिन तीन योग बन रहे हैं- रवि योग / शुभ योग और शुक्ल योग। ये सभी योग शुभ कार्यों के लिये उत्तम होते हैं। इन शुभ संयोग के बनने से एकादशी का महत्व और बढ़ रहा है। इस योग में किये गये कार्यों में सफलता मिलने के साथ साथ मान सम्मान की प्राप्ति होती है।
भगवान की शयनावस्था का कारण
वामन पुराण में बताया गया है कि एक बार राजा बलि ने अपने बल के प्रयोग से तीनों लोकों पर अपना अधिकार जमा लिया था। यह देखकर इंद्र देवता समेत अन्य देवता घबरा गये और श्रीहरि की शरण में पहुंचे। देवताओं को परेशान देखकर भगवान विष्णु ने वामन अवतार धारण किया और राजा बलि से भिक्षा मांगने पहुंच गये। राजा बलि ने वामन देवता से कहा कि जो मांगना चाहते हैं मांग लीजिये। इस पर वामन देवता ने भिक्षा में तीन पग भूमि मांग ली। वामन देवता ने अपने पहले और दूसरे पग क्रमश: धरती और आकाश को नाप लिया। अब तीसरे पग के लिये कुछ नहीं बचा तो राजा बलि ने अपना सिर आगे कर दिया।
About The Author


Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.info/register?ref=P9L9FQKY
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.