छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 जिलों के कलेक्टर सहित 37 आईएएस का स्थानान्तर ,सौरभ कुमार होंगे अब बिलासपुर कलेक्टर
प्रशासनिक फेरबदल: 19 जिलों के कलेक्टर सहित 37 आईएएस का स्थानान्तर ,सौरभ कुमार होंगे अब बिलासपुर कलेक्टर
भुवन वर्मा बिलासपुर 28 जून 2022

रायपुर । छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 जिलों के कलेक्टर सहित 37 आईएएस का ट्रांसफर, सौरभ कुमार की जगह सर्वेश्वर भूरे संभालेंगे राजधानी रायपुर कलेक्टर होंगे । समान्य प्रशासन विभाग ने आज 28 जून को यह आदेश जारी किया है।

छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने इस साल का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) संवर्ग के 37 अफसरों का तबादला हुआ है। इसमें 19 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार को जारी आदेश से रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को अब बिलासपुर का कलेक्टर बना दिया गया है। वहीं सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को रायपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है। भूरे अभी तक दुर्ग जिले के कलेक्टर थे।
कोरबा कलेक्टर रानू साहू को वहां से हटाकर रायगढ़ का कलेक्टर बना दिया गया है। वहीं सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा को कोरबा कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। राजनांदगांव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को भी बदल दिया गया है। सिन्हा को अब जांजगीर-चांपा का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं बलौदा बाजार-भाटापारा के कलेक्टर रहे डोमन सिंह को राजनांदगांव की जिम्मेदारी मिली है। दुर्ग जिले की कमान पुष्पेंद्र कुमार मीणा को मिली है। मीणा अभी कोण्डागांव के कलेक्टर थे। इस फेरबदल से जिन जिलों के कलेक्टर प्रभावित हो रहे हैं उनमें, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, कांकेर, राजनांदगांव, कबीरधाम, बस्तर, दुर्ग, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, सरगुजा, बलौदा बाजार-भाटापारा, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, बालोद, सुकमा, बलरामपुर-रामानुजगंज और मुंगेली शामिल है।
About The Author


I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://accounts.binance.com/tr/register-person?ref=W0BCQMF1
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.