नारायणपुर में सीरियल आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के दो जवान घायल: नक्सलियों ने पहले से ही प्लांट किया था विस्फोटक,
नारायणपुर में सीरियल IED ब्लास्ट, DRG के दो जवान घायल: नक्सलियों ने पहले से ही प्लांट किया था विस्फोटक,
भुवन वर्मा बिलासपुर 29 मार्च 2022

नारायणपुर ।सर्चिंग के दौरान चपेट में आए जवान
दोनों जवानों की स्थिति सामान्य, रायपुर रेफर किया गया ।
नारायणपुर जिले में ब्लास्ट की चपेट में आने से DRG के 2 जवान घायल हो गए हैं।छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने IED से दो सीरियल ब्लास्ट किए हैं। ब्लास्ट की चपेट में आने से DRG के 2 जवान घायल हो गए हैं। उनको नारायणपुर जिला अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों घायल जवानों की स्थित अभी सामान्य है। फिर भी बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर के किया जाएगा। SP सदानंद कुमार ने घटना की पुष्टि की है। मामला जिले कुरु थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों के साम्राज्यवाद विरोधी सप्ताह के अंतिम दिन 29 मार्च को DRG और ITBP के जवान कोडोली और झारवाही की तरफ सर्चिंग पर निकले थे। जवानों के आने की सूचना माओवादियों को मिली। इसके बाद माओवादियों ने 2 सीरियल IED प्लांट कर दिए। सुबह करीब 9 बजे सर्चिंग के दौरान एक DRG जवान का पैर IED पर पड़ा और जोर का धमाका हुआ। इसी बीच चंद सेकेंड में ही दूसरी IED भी ब्लास्ट हो गई।
•घायल जवानों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
दोनों IED की चपेट में आने से 2 जवान सनाऊ वड्डे और रामजी पोटाई घायल हो गए। जिन्हें साथी जवानों ने मौके से निकाला और फौरन जिला अस्पताल लेकर आए, जहां दोनों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि इलाके में कुछ जवान अब भी मौजूद हैं, जो इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। फिलहाल दोनों घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है।
About The Author


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.