कुर्मी क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की अंकिता प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

0

कुर्मी क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की अंकिता प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

भुवन वर्मा बिलासपुर 26मार्च 2022

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर अंकिता वर्मा की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा की अनुशंसा एवं महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सर्वेश कुमार कटियार की सहमति से महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह द्वारा की गई है। अंकिता वर्मा की नियुक्ति करते हुए डॉ. रश्मि सिंह ने उम्मीद जताई है कि इनके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। यह जिम्मेदारी मिलने पर अंकिता वर्मा को महासभा के समस्त पदाधिकारियों व शुभचिंतकों ने बधाई दी है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, अखिल महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महिला महासचिव सरिता वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, बुलाकी आडिल, कल्याणी आडिल, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed