सांसद सरोज पाण्डेय गंभीर रूप से घायल: अपने घर में ही गिरने से घायल हुईं , पैर और कमर में गहरी चोट, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लाया गया भिलाई से रायपुर
सांसद सरोज पाण्डेय गंभीर रूप से घायल: अपने घर में ही गिरने से घायल हुईं , पैर और कमर में गहरी चोट, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लाया गया भिलाई से रायपुर
भुवन वर्मा बिलासपुर 7 अक्टूबर 2021
रायपुर । भाजपा से राज्यसभा सांसद और भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य सरोज पाण्डेय गंभीर रूप घायल हो गई हैं। आज दोपहर दुर्ग स्थित घर में गिरने की वजह से उनके पैर और कमर में गंभीर चोट आई है। उन्हें भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल के आईसीयू में रखा गया था। वहां से उन्हें ग्रीन कॉरीडोर बनाकर रायपुर के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके निर्देश दिए थे।
बताया जा रहा है, भाजपा सांसद सरोज पाण्डेय अपने दुर्ग के मैत्रीय नगर स्थित घर पर ही फिसलकर गिर पड़ीं। परिजनों ने उन्हें भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी स्थिति गंभीर है। सेक्टर-9 अस्पताल की आईसीयू में उन्हें भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें राजधानी रायपुर ले जाने की सलाह दी। इसकी जानकारी होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर लाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सेक्टर-9 भिलाई रायपुर तक ग्रीन कॉरिडोर बनाने का निर्देश दिया गया। डीएसपी गुरजीत सिंह ने आनन-फानन में ग्रीन कॉरिडोर बनवाया। उसके बाद सरोज पाण्डेय को एम्बुलेंस से रायपुर लाया गया है। सांसद के साथ उनके भाई राकेश पाण्डेय, भाभी चारुलता और दूसरे परिजन मौजूद हैं। राज्यसभा चुनाव के समय भी चोट लगी थी ।
About The Author


