भूपेश बघेल ने हवाई अड्डे पर ही मुआवजे की घोषणा की: लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों और पत्रकार के परिजनों को 50-50 लाख रुपए देगी छत्तीसगढ़ सरकार

1
Screenshot_20211006-174743

भूपेश बघेल ने हवाई अड्डे पर ही मुआवजे की घोषणा की: लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों और पत्रकार के परिजनों को 50-50 लाख रुपए देगी छत्तीसगढ़ सरकार

भुवन वर्मा बिलासपुर 6 अक्टूबर 2021

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में चार किसानों और एक पत्रकार की जीप से कुचल कर की गई हत्या के दर्द पर छत्तीसगढ़ भी मरहम लगाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार इन पांच मृतकों के परिवार को 50-50 लाख रुपए का मुआवजा देगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को लखनऊ हवाई अड्डे पर इसकी घोषणा की।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ दोपहर बाद लखनऊ पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्थानीय ने प्रशासन ने एक बार फिर रोक लिया था। पुलिस अधिकारी राहुल गांधी और दोनों मुख्यमंत्रियों को पुलिस की गाड़ी से लखीमपुर ले जाना चाहते थे। इसकी वजह से विवाद की स्थिति बनी। राहुल गांधी ने पुलिस की गाड़ी से जाने से इनकार कर दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, अगर प्रशासन हमें जाने की अनुमति दे रहा है तो हम सिर्फ अपनी गाड़ियों में जाएंगे, किसी कैद में नहीं। उसके बाद सभी लोग हवाई अड्डे के भीतर ही धरना देकर बैठ गए। बाद में सरकार झुकी। कांग्रेस नेताओं को उनकी गाड़ी से लखीमपुर जाने की अनुमति दे दी गई। इसी बीच, मुख्यमंत्री ने प्रेस से चर्चा में कहा छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है। राज्य सरकार की ओर से वह लखीमपुर में मारे गए किसानों और पत्रकार के परिवार को 50-50 लाख रुपए देने की घोषणा कर हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी ऐसी ही घोषणा की। उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही सभी मृतकों को 45-45 लाख मुआवजा, परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की घोषणा कर चुकी है।

सीतापुर होकर लखीमपुर जाने रवाना कांग्रेस नेता हुए

प्रशासन से सहमति बन जाने के बाद राहुल गांधी, भूपेश बघेल और चरणजीत सिंह चन्नी आदि हवाई अड्डे से बाहर निकले हैं। हवाई अड्डे के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ भी उनके साथ हो ली है। बताया जा रहा है सभी लोग पहले सीतापुर जाएंगे। वहां से प्रियंका गांधी को लेकर लखीमपुर खीरी के लिए रवाना होंगे।

About The Author

1 thought on “भूपेश बघेल ने हवाई अड्डे पर ही मुआवजे की घोषणा की: लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों और पत्रकार के परिजनों को 50-50 लाख रुपए देगी छत्तीसगढ़ सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed