विशाल जनआक्रोश रैली 15 सितंबर को दिल्ली में , बढ़ती महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार का घेराव : श्रीमती अम्बालिका साहू सहित छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस 13 को जाएंगी दिल्ली

विशाल जनआक्रोश रैली 15 सितंबर को दिल्ली में , बढ़ती महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार का घेराव : श्रीमती अम्बालिका साहू सहित छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस 13 को जाएंगी दिल्ली
भुवन वर्मा बिलासपुर 12 सितंबर 2021
बिलासपुर । देश में बढ़ती महंगाई आवश्यक जिंसों के मूल्य में बेहताशा वृद्धि, गैस एवं पेट्रोल के आसमान छूते दर को लेकर को लेकर महिला कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ 15 सितंबर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा । जिसमें बिलासपुर, मुंगेली, जीपीएम की महिला कांग्रेस 13 सितम्बर को दिल्ली जाने की पूरी तैयारी कर लिया है। जिला पंचायत सभापति एवम सदशय श्रम कल्याण मंडल छत्तीसगढ़ अंबालिका साहू ने बताया राष्ट्रीय महिला कांग्रेस फूलो देवी नेताम के निर्देश पर लगातार बढ़ रही महंगाई और अत्याचार के विरोध पर केंद्र सरकार के खिलाफ जन आक्रोशित रैली और विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। वही 15 सितम्बर को लेखनी सोनू चंद्राकर अध्यक्ष जिला पंचायत मुंगेली, ललिता सोनी, नूरजहां खान, बिलासपुर महिला ग्रामीण अध्यक्ष अनिता लौहात्रे सहित अनेक लोग- दिल्ली जाने की व्यापक तैयारी कर ली है।
About The Author
