किसी भी धर्म और जाति के खिलाफ अभद्र बयान बाजी गैरकानूनी है : सख्त कानूनी कार्रवाई होगी चाहे मेरे पिता ही क्यों न हो मैं स्वयं आहत हूं – भूपेश बघेल

0
Screenshot_20210825-194621-1

किसी भी धर्म और जाति के खिलाफ अभद्र बयान बाजी गैरकानूनी है : सख्त कानूनी कार्रवाई होगी चाहे मेरे पिता ही क्यों न हो मैं स्वयं आहत हूं – भूपेश बघेल

भुवन वर्मा बिलासपुर 5 सितंबर 2021

रायपुर । गत दिवस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल द्वारा समाज विशेष के लिए दी गई अभद्र टिप्पणी से मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि मैं स्वयं आहत हूं इस तरह की बयानबाजी करने का अधिकार किसी को नही चाहे वह मेरे पिता हो या कोई और किसी को नही है । किसी भी धर्म या जाति के लिए ऐसा नही कह सकते है ।

कोई भी कानून से ऊपर नहीं फिर चाहे वो मेरे पिता ही क्यों न हो: ज्ञात हो कि
नंदकुमार बघेल द्वारा एक वर्ग विशेष के विरूद्ध की गई टिप्पणी से सामाजिक सद्भाव को ठेस लगी है उनके इस बयान से मुझे भी दुःख हुआ है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि विगत दिनों उनके पिता नंदकुमार बघेल द्वारा एक वर्ग विशेष के विरूद्ध की गई टिप्पणी उनके संज्ञान में आयी है. उनकी इस टिप्पणी से समाज के एक वर्ग की भावनाओं और सामाजिक सद्भाव को ठेस लगी है उनके इस बयान से उन्हें भी दुःख हुआ है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि ये बात कही जा रही है कि नंदकुमार बघेल पर इसलिये कार्यवाही नहीं होगी क्योंकि वे मुख्यमंत्री के पिता हैं. भूपेश बघेल ने यह स्पष्ट कहा है कि उनकी सरकार सभी को एक ही दृष्टि से देखती है. उनके पिता नंदकुमार बघेल से उनके वैचारिक मतभेद शुरू से हैं ये बात सभी को पता है.

पिता नंदकुमार बघेल से वैचारिक मतभेद शुरू से हैं, सभी को पता है
मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे राजनीतिक विचार एवं मान्यतायें भी बिल्कुल अलग अलग हैं. एक पुत्र के रूप में मैं उनका सम्मान करता हूं लेकिन एक मुख्यमंत्री के रूप में उनकी किसी भी ऐसी गलती को माफ नहीं किया जा सकता जो सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने वाली हो. उनकी सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है फिर चाहे वो मुख्यमंत्री के पिता ही क्यों न हो.

भूपेश बघेल ने कहा है इस सम्बंध में पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी. छत्तीसगढ़ सरकार हर जाति, हर धर्म, हर वर्ग हर समुदाय के लोगों के सम्मान और उनकी भावनाओं की कद्र करती है, सभी को एक समान महत्व देती है और सभी के मान सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना अपना कर्तव्य समझती है. मुख्यमंत्री ने कहा है हमारे लिए कानून सर्वोपरी है ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed