मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर कैबिनेट मंत्री मंडल सहित प्रदेश भर से पहुंचे कार्यकर्ता गण : बिलासपुर से विधायक शैलेष ,बैजनाथ,अटल, प्रमोद,अर्जुन ,रविन्द्र राजेन्द्र, विजय सहित कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर कैबिनेट मंत्री मंडल सहित प्रदेश भर से पहुंचे कार्यकर्ता गण : बिलासपुर से विधायक शैलेष बैजनाथ,अटल, प्रमोद,अर्जुन ,रविन्द्र राजेन्द्र,विजय सहित कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

भुवन वर्मा बिलासपुर 23 अगस्त 2021

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर अनेक मंत्रियों, संसदीय सचिवों, निगम मण्डल के अध्यक्षों, अनेक जनप्रतिनिधियों ने उन्हें जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों और ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री को पुष्प माला पहनाकर, गुलदस्ते भेंटकर उन्हें जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। अनेक लोग अपने साथ जन्म दिन का केक लेकर पहुंचे और मुख्यमंत्री से केक कटवाकर उनका जन्मदिन मनाया ।

बिलासपुर से विधायक शैलेष पांडेय ,बैजनाथ चंद्राकर अध्यक्ष अपेक्स बैंक अटल श्रीवास्तव अध्यक्ष पर्यटन मंडल प्रमोद नायक अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक अर्जुन तिवारी महामंत्री पीसीसी रविंद्र सिंह सदस्य योगायोग राजेंद्र धीवर उपाध्यक्ष मछुआ कल्याण मंडल राजेंद्र शुक्ला सहित अनेक सदस्यों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर शुभकामनाएं एवं बधाई दिए ।

मुख्यमंत्री बघेल से कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष  मनोज मण्डावी, लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, अंबिका सिंहदेव, शकुंतला साहू, चंद्रदेव राय, द्वारिकाधीश यादव, विनोद सेवन लाल चंद्राकर, कुंवर सिंह निषाद, शिशुपाल सौरी, डॉ. रश्मि आशीष सिंह, विधायक, मोहन मरकाम, धनेन्द्र साहू, अरूण वोरा, अमितेश शुक्ल, वृहस्पत सिंह, डॉ. विनय जायसवाल, मोहित राम केरकेट्टा, डॉ. के.के. धु्रव,  रामकुमार यादव,  छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, छत्तीसगढ़ राज्य भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के सुशील सन्नी अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, राजेश तिवारी,  प्रदीप शर्मा, रूचिर गर्ग, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, विशेष सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय यादव सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दीं

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *