राजेन्द्र प्रसाद मंडल छत्तीसगढ़ के नए चीफ सिकरेट्री

1

भुवन वर्मा, बिलासपुर 31 अक्टूबर 2019

रायपुर। राज्य सरकार ने आज राजेन्द्र प्रसाद मंडल की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। मंडल 87 बैच के आईएएस हैं। वे मध्यप्रदेश के दमोह समेत बिलासपुर, रायपुर के कलेक्टर रह चुके हैं। वे कई विभागों के सिकरट्री भी रह चुके हैं। सबसे पहले वे राजस्व सचिव बने थे। सचिव बनने के बाद उन्होंने एक बार कलेक्टरी की थी। सचिव रैंक में पहुंचने के बाद भी सरकार ने उन्हें रायपुर का कलेक्टर बनाया था। मंडल राजस्व, ट्रायबल, पंचायत, पीडब्लूडी, फॉरेस्ट, लेबर समेत कई विभागों के सिकरेट्री रह चुके हैं। पंचायत और ग्रामीण विकास में वे दूसरी बार सचिव बने थे। मंडल हैं बिहार के। लेकिन, उनके पिता बिलासपुर रेल डिवीजन के अस्पताल में डाक्टर थे। इसलिए, उनकी स्कूली शिक्षा बिलासपुर के मल्टीपरपस हायर सेकेंड्री स्कूल में हुई। रायपुर इंजीनिरिंग कालेज से उन्होंने इलेक्ट्रिकल में बीई किया। इसके बाद खड़गपुर आईआईटी से एमटेक। एमटेक करने के बाद मंडल UPSC में सलेक्ट होकर IAS बन गये ।

मंडल को सीएस बनने के बाद उनके बैच के सीके खेतान को राजस्व मंडल का चेयरमैन अपाइंट किया गया है। राजस्व मंडल के चेयरमैन अजय सिंह अब रायपुर लौट रहे हैं। वे योजना मंडल के डिप्टी चेयरमैन होंगे। IAS अमिताभ जैन बने एसीएस, डीपीसी के बाद सरकार ने जारी किया आदेश।

IAS फेरबदल : सुब्रत साहू प्रदेश के नये होम सेक्रेटरी, मनींदर कौर APC, कमलप्रीत को ट्रांसपोर्ट आलोक शुक्ला मंत्रालय लौटे

छत्तीसगढ़ बनने के बाद सीएस की सूची
अरुण कुमार
एस के मिश्रा
ए के विजयवर्गीय
आर पी बगई
शिवराज सिंह
पी जॉय उमेन
सुनील कुमार
विवेक ढांढ
अजय सिंह
सुनील कुजूर
आर पी मंडल

About The Author

1 thought on “राजेन्द्र प्रसाद मंडल छत्तीसगढ़ के नए चीफ सिकरेट्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *