मोदी सरकार केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में 15 ने कैबिनेट और 28 ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की : छत्तीसगढ़ को नहीं मिला मौका

1213
IMG-20210701-WA0046

मोदी सरकार केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में 15 ने कैबिनेट और 28 ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की : छत्तीसगढ़ को नहीं मिला मौका

भुवन वर्मा बिलासपुर 7 जुलाई 2021

दिल्ली । मोदी सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल, अनुराग ठाकुर, किरण रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी समेत 15 मंत्रियों को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया गया है और 28 को राज्य मंत्री बनाया गया है, पिछले साल कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया बने कैबिनेट मंत्री वहीं एलजेपी के पशुपति पारस ने मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है,अश्विनी वैष्णव, राज कुमार सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा मीनाक्षी लेखी, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल कराया गया।

: मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, यहां देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुआई वाली केंद्र की एनडीए सरकार ने बुधवार को मंत्रमिंडल का विस्तार किया। पीएम नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का यह पहला फेरबदल और विस्तार है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोदी की टीम में शामिल किए गए नए मंत्रियों के साथ प्रमोट किए गए 7 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई। कुल 15 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है।

पीएम मोदी के अलावा अब केंद्रीय कैबिनेट में 77 मंत्री हैं। विस्तार से पहले कैबिनेट के कुल सदस्यों की संख्या 53 थी। इनमें से 12 की छुट्टी कर दी गई और इस तरह कुल 41 सदस्य बचे। कैबिनेट फेरबदल में 7 को प्रोन्नति दी गई है तो 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है। राष्ट्रपति ने कुल 43 सदस्यों को शपथ दिलाई है।

सबसे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। इन के बाद सात बार के सांसद वीरेंद्र कुमार ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योदिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। जदयू नेता और बिहार से राज्यसभा सदस्य आर सी पी सिंह ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।
ओडिशा से राज्यसभा सदस्य और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीयजे कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। बिहार के हाजीपुर से लोकसभा सदस्य पशुपति कुमार पारस को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। किरण रिजिजू, आर. के. सिंह, हरदीप सिंह पुरी को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनाया गया। हरदीप सिंह पुरी इससे पहले राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे। इनके अलावा वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को भी प्रमोट किया गया है। मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रूपाला, जी. किशन रेड्डी को भी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। किशन रेड्डी इससे पहले गृह राज्य मंत्री थे।

इनके अलावा, एसपी सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा कारंदलाजे, भानू प्रताप सिंह वर्मा, दर्शना जारदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, कौशल किशोर, बीएल वर्मा, अजय भट्ट, अजय कुमार, चौहान देवूसिंह, भगवंत खूबा, भारती पवार, पंकज चौधरी, शांतनु ठाकुर, मुंजपारा महेंद्रभाई, एल मुरुगन, निशीत प्रमाणिक, ए नारायणस्वामी, कपिल पाटिल, राजकुमार रंजन सिंह, प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार, भागवत कराड, बिश्वेसर टुडू और जॉन बारला भी पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं।

जिन मंत्रियों ने बुधवार को शपथ ली उनमें डॉक्टर वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्वानंद सोनोवाल, किरेन रिजिजू, आरके सिंह, हरदीप पुरी, मनसुख मनडाविया, पुरुषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर और अनुप्रिया पटेल ही ऐसे मंत्री हैं जो पहले भी केंद्रीय मंत्री के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं

हमर-देस+हमर-प्रदेस

About The Author

1,213 thoughts on “मोदी सरकार केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में 15 ने कैबिनेट और 28 ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की : छत्तीसगढ़ को नहीं मिला मौका

  1. Hi there! Quick question that’s totally off topic. Do you know
    how to make your site mobile friendly? My site looks weird when browsing from my iphone.
    I’m trying to find a theme or plugin that might be able
    to fix this issue. If you have any suggestions, please share.

    Cheers!

  2. Hi my family member! I want to say that this post is awesome, nice written and include approximately all significant infos.
    I would like to look more posts like this .

  3. Thanks for any other fantastic post. The place
    else could anyone get that type of info in such a perfect method of
    writing? I have a presentation subsequent week, and I’m at the look for such info.

  4. I’m not sure where you are getting your information, but great topic.
    I needs to spend some time learning more or understanding more.

    Thanks for wonderful information I was looking for this information for my mission.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed