कलेक्टर डॉ संजय अलंग ने कहा जीवन शैली है आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति
भुवन वर्मा, बिलासपुर 28 अक्टूबर 2019
बिलासपुर। शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में धन्वंतरी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग थे। उन्होने महाविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आयुर्वेद एक चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि जीवनशैली बन गया है। आज मनुष्य के औसत आयु 70 वर्ष है। जीवन जीने की जीजिविषा से तनाव बढ़ गया है। हंसी खुशी और मस्त होकर जीने के लिये आयुर्वेद जीवन शैली को अपनाना होगा। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि जो चीजे स्थापित है उसके अलावा अन्य चीजों पर शोध करें।