गोवर्धन पूजा महापर्व को गौठान दिवस के रूप में मना रहा है पूरा छत्तीसगढ़, पारम्परिक परिधान वाले राऊत नाच दाल के साथ थिरके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
भुवन वर्मा, बिलासपुर 28 अक्टूबर 2019
रायपुर– गोवर्धन पूजा का त्यौहार आज गौठान दिवस के रूप में पूरे प्रदेश में धूमघाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास में गोवर्धन पूजा कर इसकी शुरूआत की। इस दौरान सीएम आवास में राउत नाचा का आयोजन हुआ।
राउत नाचा दल के साथ थिरके सीएम भूपेश बघेल
गोवर्धन पूजा को गोठान दिवस के रूप में मनाने का फैसला छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया है। उत्सव के दौरान सीएम हाउस में रम्परागत राउत नाचा, सुआ नृत्य, गम्मत जैसे अन्य विधाओं का प्रदर्शन किया गया। सीएम बघेल ने भी कलाकारों का साथ दिया और पारंपिक लोकनृत्य किया।
मुख्यमंत्री निवास में पहली बार मनाए गए गोवर्धन तिहार और गौठान दिवस पर राउत नाचा दलों ने आकर्षक धुनों के साथ परंपरागत राउत नाच की प्रस्तुति दी। राउत नाचा दल के साथ सीएम ने हाथ में डंडा लेकर राउत नाचा किया, और कुछ दोहे भी बोले जिससे उत्साह दोगुना हो गया। उनके साथ मंत्री और सहित अन्य लोग भी जमकर थिरके।
सीएम ने की पूजा, गाय को खिलाई खिचड़ी
सीएम हाउस में बनाए गए पूजा स्थल को ग्रामीण क्षेत्रों के घरों में गाय की सार के रूप में सजाया गया था। सार की छत में छिंद की पत्तियों से छाया की गई थी, और सार को गोबर से लीप के सुंदर रंगोली बनाई गई थी। मुख्यमंत्री ने यहां सार में गायों को खिचड़ी खिलाई।