पंजाबी युवा समिति द्वारा आयोजित : अलौकिक कीर्तन दरबार,कथा विचार एवं अमृत संचार समागम में हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर ने संगत को किया निहाल

0

पंजाबी युवा समिति द्वारा आयोजित : अलौकिक कीर्तन दरबार,कथा विचार एवं अमृत संचार समागम में हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर ने संगत को किया निहाल

भुवन वर्मा बिलासपुर 14 मार्च 2021

पंजाबी युवा समिति द्वारा आयोजित अलौकिक कीर्तन दरबार,कथा विचार एवं अमृत संचार समागम 12 से 14 मार्च तक कराया गया
समूह साध संगत एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दयालबंद के विशेष सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्थे भाई रविंदर सिंह जी हजुरी रागी दरबार साहिब अमृतसर,भाई हरचरण सिंह खालसा हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर, भाई सरबजीत सिंह रंगीला एवं कथावाचक भाई परमजीत सिंह खालसा ने अपने शबद गायन एवं कथा विचार से साध संगत को निहाल किया
14 मार्च को सुबह 10 बजे 51 प्राणियों को दरबार साहिब से आये पंज प्यारों ने अमृत पान कराकर गुरु वाला बनाया
समागम में विशेष सहयोग करने वाले स. अमोलक सिंह भाटिया, स. मंजीत सिंह गुम्बर, स. गुरमीत सिंह सैनी,स. त्रिलोचन सिंह अरोरा,स. मिंटू अरोरा, स. बलबीर सिंह सलूजा , श्रीमती सुनीता जुगल गोयल एम. आई. सी. मेंबर नगर निगम को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया
ज्ञात हो कि पंजाबी युवा समिति द्वारा यह समागम पिछले 11 वर्षों से लगातार कराया जा रहा है समागम में संगत के लिये अटूट लंगर गुरुद्वारा कमेटी की ओर से वरताया गया
समागम का लाइव प्रसारण भाटिया सिटी नेटवर्क, अमृत बानी एवं कीर्तन परधाना के माध्यम से किया गया
समागम सफलता हेतु गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दयालबंद के अलावा खालसा सेवा समिति,पंजाबी सेवा समिति ,अकाल पुरख की फौज,आदर्श पंजाबी महिला संस्था, सुखमनी सर्कल , स्त्री सत्संग सहित समाज की सभी संस्थाओं ने सहयोग किया
समागम में बिलासपुर के अलावा तखतपुर, मुंगेली,सरगांव, बिल्हा,कवर्धा, पंडरिया,पाली कुन्डा , लोरमी,नवागढ़ की संगत ने हाजरी भरी
पंजाबी युवा समिति के सदस्यगण अमरजीत सिंह दुआ, परमजीत सिंह सलूजा, गुरदीप सिंह आजमानी, अमरजीत सिंह टुटेजा,भूपेंद्र सिंह गांधी,सुरेंद्र सिंह छाबडा, चरणजीत सिंह गंभीर,जसपाल सिंह छाबडा, राजविंदर सिंह गंभीर, कमलदीप सिंह अरोरा,परमजीत सिंह उपवेजा,हरदीप सिंह सलूजा,कुलवंत सिंह सलूजा, अनिल सलूजा,महेंद्र सिंह छाबड़ा, बलजीत सिंह गंभीर,इंद्रजीत सिंह इछपुरानी, दिलबाग सिंह छाबड़ा, बलविंदर सिंह सलूजा ने साध संगत का धन्यवाद किया है

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *