नेहरू चौक विकास भवन के सामने भाजपा का विशाल धरना

नेहरू चौक विकास भवन के सामने भाजपा का विशाल धरना
भुवन वर्मा बिलासपुर 18 फ़रवरी 2021
अब यह, नयी प्रदेश प्रभारी की “तुतारी” का असर था, या कार्यकर्ताओं का जोश.. भाजपा का आज का विरोध प्रदर्शन सबका ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहा

(शशि कोन्हेर द्वारा)
बिलासपुर। ऐसा लगता है कि भारतीय जनता पार्टी अब आक्रामक मूड में आती जा रही है।आज नेहरू चौक विकास भवन के सामने आयोजित हुआ उसका विशाल धरना प्रदर्शन, इसी बात का संकेत दे रहा था। आज का धरना प्रदर्शन हालाकि बिलासपुर नगर निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्र के नये वार्डो में अभी तक मूलभूत और बुनियादी सुविधाओं का इंतजाम नहीं किए जाने के विरोध स्वरूप आयोजित किया गया था। लेकिन इस विरोध प्रदर्शन की विशालता और तीव्रता साफ बता रही है कि अब भारतीय जनता पार्टी अगले विधानसभा चुनाव तक के लिए वार्म-अप हो चुकी है। आज के धरना प्रदर्शन में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, बेलतरा क्षेत्र के विधायक रजनीश सिंह, प्रदेश भाजपा के महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी,भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, राजेश सिंह, पूर्व महापौर किशोर राय के सहित जिस तरह सैकड़ों की संख्या भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए वहीं उन्होंने जैसे आक्रामक अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया गया।

उससे साफ दिखाई देता है कि अब भारतीय जनता पार्टी धीरे धीरे चुनावी मोड में आती जा रही है। आज के विरोध प्रदर्शन को कुछ लोग नव पदस्थ प्रदेश प्रभारी श्रीमती पुरंदरीदेवी की “तुतारी” का असर बता रहे थे। तो वहीं कुछ राजनीतिक पर्यवेक्षक भाजपा के इन बदले-बदले से तेवरों को, धीरे-धीरे नजदीक आ रहे आगामी चुनावों की स्वाभाविक प्रतिक्रिया बता रहे थे। अब वजहचाहे जो हो पर, आज का धरना-प्रदर्शन न केवल बिलासपुर नगर निगम के साथ जुड़े नए वार्डों में रहने वाले ग्रामीणों, बिलासपुर शहर की राजनीति और अब तक सुस्त पड़े भाजपा कार्यकर्ताओं को, एक सकारात्मक संदेश जरूर दे गया है।
About The Author
