छत्तीसगढ़ में बारिश की अंदेशा : हो सकती है अगले 24 घंटे में कहीं कहीं
छत्तीसगढ़ में बारिश की अंदेशा : हो सकती है अगले 24 घंटे में कहीं कहीं
भुवन वर्मा बिलासपुर 22 नवम्बर 2020

इंडियन माइट्रोलॉजिकल डिर्पामेंट ने दी चेतावनी
रायपुर। इंडियन माइट्रोलॉजिकल डिर्पामेंट ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटो में पश्चिम बंगाल, ओडि़शा, छत्तीसगढ़, झारखंड में वर्षा हो सकती है, जिसके चलते यहां पर ठंड के और बढऩे के आसार हैं। देश में ठंड की शुरूआत हो चुकी है और दिल्ली में लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। विभाग ने कहा है कि दो दिन पूर्व जिन राज्यों में वर्षा हुई वहां के तापमान में गिरावट आई है।
मध्य भारत के न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटे में गिरावट दर्ज हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में 2 डिग्री तक न्यूनतम तापमान कम हो सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के उत्तर तट के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर राज्यों, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तमिलनाडु, झारखंड और केरल के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बौछारें एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
About The Author

