संविदा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नियमितीकरण की मांग न्यायोचित … .. टेसूलाल धुरंधर
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नियमितीकरण की मांग न्यायोचित … .. टेसूलाल धुरंधर
भुवन वर्मा बिलासपुर 12 सितंबर 2020
बलौदाबाजार– पूर्व जिला संयोजक कर्मचारी /अधिकारी फेडरेशन जिला बलौदाबाजार-भाटापारा एवं विधानसभा चुनाव में बलौदाबाजार से भाजपा प्रत्याशी रहे टेसूलाल धुरंधर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नियमितीकरण के मांग का समर्थन करते हुए न्यायोचित बताया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के पूर्व अपने ‘जनघोषणापत्र’ को लोकलुभावन बनाने प्रदेश में कार्यरत समस्त संविदा कर्मियों को नियमित करने का वादा कर सत्तासीन कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद ‘संविदा कर्मियों’ को नियमित करने के बदले किस प्रकार मानसिक रूप से प्रताड़ना का शिकार बना सकती है उसकी बानगी स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न पदों के लिए जारी विज्ञापन में देखा जा सकता है . सरकार द्वारा नियमित भर्ती का विज्ञापन निसंदेह प्रशंसनीय है मगर वर्षों से उन्हीं पदों पर निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं दे रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का समयोजन किए बिना विज्ञापन निकालना अदूरदर्शिता का ही परिचायक सिद्ध हुआ है ।जान की परवाह न करते हुए ‘कोरोना वारियर्स’ के रूप में कोविड-19 से लड़ने वाले अग्रिम पंक्ति के उम्रदराज हो चुके कोरोना योद्धाओं का असहनीय अपमान देख प्रदेश में कार्यरत समस्त विभागों के संविदा कर्मचारी चिंतित व हतप्रभ हैं . उन्होंने संविदा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अपने अस्तित्व की रक्षार्थ नियमितीकरण हेतु जारी प्रयास का समर्थन करते हुए सरकार से इनके भविष्य के साथ खिलवाड़ न करते हुए समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
????भवदीय????
टेसूलाल धुरंधर बलौदाबाजार
About The Author



Experience the thrill of real-time multiplayer online games Lucky cola