रोजगार सृजन कार्यक्रम प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
पलारी,,, बलौदा बाजार भाटापारा जिला के खपराडीह भाटापारा स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में नवबृज शकांभरी कृषि उत्पादक मर्या सहकारी समिति पलारी, देवसुन्दा, सर्रा, टीला ग्राम पंचायत के 30 महिलाओं को भारत सरकार के उपक्रम रोजगार सृजन कार्यक्रम रेम्प के अंतर्गत खाद् य प्रसंस्करण में कच्चे कृषि उत्पाद जैसे फल, सब्जी,अनाज,दूध व वन उपज जैसे आंवला, महुआ,आम,ईमली, तेंदू , चीकू,को खाद्य-पदार्थों निर्माण कर महिलाओं को रोजगार प्रदान कर आर्थिक स्वावलंबन बनाना है।
इस 3दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में 5वां चरण रहा। खाद्य-पदार्थों उत्पादन, संरक्षण, उपयोग, निर्माण, मूल्य संवर्धन एवं स्वच्छता,लघु वनोपज, उन्नत, संरक्षण, तकनीकी शिक्षा जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।तथा कार्यक्रम के तीसरा दिवस, उद्यमी पंजियन, व प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।इस कार्यक्रम के प्रशिक्षक कृतेश हिरवानी, कृषि विज्ञान केन्द्र भाटापारा के प्रमुख, वैज्ञानिक डॉ अंगत सिंह राजपूत, डॉ सविता राजपूत, डॉ प्रदीप कश्यप, योगेश जायसवाल, नवबृज शकांभरी कृषि उत्पादक मार्य, सहकारी समिति पलारी, देवसुन्दा सी,ई, ओ,नागेश वर्मा,बी,ओ,डी,डाकेश्वर डग्गू वर्मा सहित उपस्थित थे।
About The Author

