परिवार में प्यार है तो स्वाभिमान जिंदा है – राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा

0
0bf358e0-9696-4972-8e18-483e66256fb6

छ.ग. कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच का युवक युवती परिचय सम्मेंलन संपन्न

सेमरताल – छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच के द्वारा दिनांक 22.03.2026, दिन रविवार को श्री लखीराम आडिटेरियम बिलासपुर में दोपहर 01 बजे से कूर्मि समाज का युवक-युवती परिचय एवं महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में समाज की नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा मुक्ष्य अभ्यागत रही। उनके साथ अतिविशिष्ट अभ्यागत के रुप में मंच पर धरमलाल कौशिक विधायक बिल्हा, व्यासनारायण कश्यप विधायक जांजगीर चांपा, लताऋषि चन्द्राकर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला अध्यक्ष आखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप कौशिक प्रांताध्यक्ष चेतना मंच ने की, विशिष्ट अभ्यागत ललिता संतोष कश्यप उपाध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर, लवकुश कश्यप अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रतनपुर, सुजीत वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद लोरमी, प्रदीप कौशिक उपाध्यक्ष नगर पंचायत कोटा, रामकुमार कौशिक अध्यक्ष जनपद पंचायत बिल्हा, दीपिका चन्द्रशेखर कौशिक उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पथरिया, कीर्ति नायक अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, जीतेन्द्र सिंगरौल संचालक सामाजिक अंकेक्षण, डा. शारदा कश्यप् महिला प्रांताध्यक्ष मौजूद रही।

अभ्यागतों ने दीप प्रज्जवलन, सरदार वल्लभ भाई पटेल, वीर शिवाजी एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। शंखनाद, स्वस्तिवचन के बाद गणेश वंदना में नविका पाटनवार ने भाव नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में राजगीत, कूर्मि ध्वजगान का सम्मान सभागार किया गया। अभ्यागतों का स्वागत चेतना मंच के पदाधिकारियों ने अक्षत, रोली कूर्मि वस्त्र, बैज, स्मृति चिन्ह, राष्ट्रीय कूर्मि पंचाग, प्रतिवेदन पुस्तक व माल्यार्पण के साथ किया। समारोह के प्रारंभ में संयोजक देवनारायण कश्यप ने स्वागत भाषण दिया। मंच से “चेतना संगवारी पत्रिका” का विमोचन अभ्यागतों, ने किया। मुख्य अभ्यागत लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि चेतना मंच का युवक युवती परिचय सम्मेंलन तभी सार्थक है जब रिश्ता जुड़े। समाज को सशक्त करना होगा। आज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता यह है कि हम संस्कार को न भूले, नहीं तो इतिहास संकट में होगा। हमें अपने पुस्तैनी जायदाद को बचाकर रखना होगा। परिवार के बिना जीवन सफल नहीं होता। घर परिवार में शांति जरुरी है, शांति तभी होगी जब हम समझौता करेंगे। परिवार में प्यार है तभी स्वाभिमान जिंदा है। मंच को संबोधिात करते हुए धरमलाल कौशिक विधायक बिल्हा ने कहा कि आज विवाह योग्य युवाओं के लिए परिचय सम्मेंलन आवश्यक है। हमारी जिम्मेंदारी है कि समाज के विकास के लिए हम सब मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि वे जिस मुकाम में है, उसमें समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। वे कहीं भी रहे पर उनका मन समाज में लगा रहता है।

अखिल भारतीय कूर्मि महासभा की अध्यक्ष लताऋषि चंद्राकर चेतना मंच के आयोजनों को समाज उत्थान के दिशा में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जब भी वे चेतना मंच के कार्यक्रम में भाग लेती है उर्जा से भर जाती है। जांजगीर चांपा के विधायक व्यासनारायण कश्यप ने आयोजको को बधाई देते हुए कहा कि चेतना मंच का प्रत्येक कार्यक्रम नवाचार होता है। अब आवश्यकता यह है कि ऐसे समारोह अलग अलग जिला मुख्यालयों में हो। इस क्रम में जांजगीर में भी अगला कार्यक्रम होना चाहिए। चेतना मंच के प्रांताध्यक्ष प्रदीप कौशिक ने युवक युवती एवं महिला सम्मान के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परिचय सम्मेलन से एक दूसरे को जानने का अवसर मिलता है। समय की बचत होती है। वहीं समाज की ऐसी महिलाओं का अवश्य सम्मान होना चाहिए जिन्होंने समाज, शिक्षा, व्यवसाय, राजनीति व कला के क्षेत्र में समर्पित होकर उपलब्धी प्राप्त किया है। प्रदीप कौशिक ने कूर्मि समाज के भवन के लिए राज्यसभा सांसद के समक्ष माँग पत्र प्रस्तुत किया। समारोह में परिचय के लिए कुल 108 युवतियों व 71 युवाओं का पंजीयन किया गया। वहीं 50 युवाओं ने स्वयं मंच में अपना व परिवार का परिचय दिया। कुछ लोगों को रिश्ता भी पसंद आया है। वे बात आगे बढ़ा रहे हैं। चेतना मंच ने रिश्ते की बात करने वालों के लिए संगवारी कक्ष भी बनाकर रखा था। समारोह में कूर्मि समाज की कुल 45 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। इनमें समाज की वरीष्ठ संरक्षक इद्राणी गहलोत, मीना पाटनवार, पार्वती कौशिक शामिल रही। समारोह के मुख्य संचालक चेतना मंच के महासचिव अनिल वर्मा थे। वही परिचय सम्मेलन का संचालन नवोदिता पाटनवार व प्रीति पाटनवार ने एवं महिला सम्मान कार्यक्रम का संचालन माला चंद्राकर व सुमन कौशिक ने किया। आभार प्रदर्शन नूरिता प्रदीप कौशिक ने किया। चेतना मंच के संरक्षक सिद्धेश्वर पाटनवार, इंजी. लक्ष्मीकुमार गहवई, डा हेमंत कौशिक, बी. आर. कौशिक, निर्मल नायक, राजेन्द्र चन्द्राकर, नंदिनी पाटनवार, रंजना वर्मा, भारती कश्यप, जीतेन्द्र सिंगरौल के मार्गदर्शन में चेतना मंच के बैनरतले हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

भवदीय
अनिल कुमार वर्मा
महासचिव
छत्तीसगढ़ क्षत्रिय कूर्मि चेतना मंच

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *