आदतन बदमाशों ने जेल से छूटते ही अपना रंग दिखाया

3
81c508fd-a039-4b45-95a3-d5e56b89da95

रहौद। सुबह-सुबह 7.55 मिनट में ज्वेलरी शाप में साथ ही मकान में चोरी करने पहुंच गये| दूकान संचालन संतोष गुप्ता, उनके बच्चे और उनकी पत्नी के साथ मारपीट कर दुकान से महंगे मोबाइल एवं नगदी चोरी कर ले गए| मामले पर राहौद चौकी पुलिस ने एक आदमी को पकड़ लिया है| जहां पर 3 आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए| जिसकी खोजबीन जारी है | पुलिस हाथ पैर मार रही लेकिन अभी पकड़ से दूर हैं

आरोपी ने घटनास्थल पर एक दिन पहले रेकी किया है| यह घटना 19 मार्च की सुबह घटित हुई है| घटना राहौद की मेंहदी रोड़ की है|

तीनों अपराधी जेल से छूटे थे

राहौद के चोरी के प्रकरण में फरार तीन आरोपी बूटी सतनामी बिल्लू सतनामी एवं संजू सतनामी सभी घटना कर फरार हो गया है| पुलिस ने बताया कि सप्ताह भर पहले यह तीनों जेल से छूटकर आए थे| इन चारों ने एक ही दिन पहले उसे दुकान का रेकी कर गया था| जिसमें जानकारी लिया था कि वहां पर कौन-कौन रहता है फिर अगले दिन सुबह 8 बजे ही चोरी करने पहुंच गए|

इस संबंध में पुलिस ने जानकारी दी कि सुदीप कुमार गुप्ता पिता संतोष कुमार गुप्ता उम्र 35 वर्ष निवासी राहौद मेंहदी रोड़ में युवराज ज्वैलर्स के नाम से दुकान चलता है वह 19 मार्च को सुबह 7:55 को अपने मकान से नीचे उतर कर नीचे का दरवाजा खोलकर अंदर गया इस समय 8 बजे 4 व्यक्ति दरवाजा के अंदर घुसा था मकान अंदर से दो मोबाइल एप्पल कीमत की 80000 रूपए तथा एक नग सैमसंग कीपैड मोबाइल काउंटर से अन्य सामान चोरी कर लिए थे, प्रार्थी द्वारा चोरी करते देखा तो विरोध करने पर चारों लड़कों के द्वारा प्रार्थी एवं उनकी पत्नी को जमीन पर पटक कर हाथ मुक्का, घुसा और पैर से मारपीट किए| 3 लड़के भाग गए तो यह बाहर निकाल कर चिल्लाया तो एक व्यक्ति आया तब प्रियेश कुमार बर्मन निवासी केसला को पकड़ लिए जिसके कब्जे से चोरी किए गए एप्पल मोबाइल कीमत 80000 रुपए तथा अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्प्लेंडर काला रंग क्रमांक सीजी 11 बी.जे. 9766 को जप्त किया गया| आरोपी के विरोध धारा 331(5), 305 (ए), 3 (5) बीएनएस कायम कर जेल रिमांड पर भेजा गया| कार्यवाही में निरीक्षक राजेश श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारायण, आर पी बघेल, प्रधान आरक्षक सुधीर साहू, जगदीश आरक्षक दिनेश चौहान, आनंद शांडे, विवेक सिंह, राजेश कश्यप एवं पुलिस सहायता केंद्र राहौद थाना शिवरीनारायण स्टाफ ने भूमिका निभाई है|

About The Author

3 thoughts on “आदतन बदमाशों ने जेल से छूटते ही अपना रंग दिखाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *