स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सामाजिक जिम्मेदारी: दिव्यांग महिलाओं के लिए स्वच्छता सुविधा उपलब्ध

1
WhatsApp Image 2026-02-18 at 15.55.43

बिलासपुर, 18 फरवरी 2026/ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रीजनल शाखा बिलासपुर द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत महिला दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। बैंक ने समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित शासकीय आश्रयदत्त कर्मशाला, तिफरा, बिलासपुर में 100 सेनेटरी पैड एवं 01 डिस्पेंसिंग मशीन उपलब्ध कराई। इसी क्रम में मानसिक रूप से पुनर्वासित महिलाओं के लिए संचालित हाफ वे होम, कोनी में 200 सेनेटरी पैड एवं 02 डिस्पेंसिंग मशीनें प्रदान की गईं। इन संसाधनों से संस्थाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं दिव्यांग महिलाओं को स्वच्छता संबंधी सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर एसबीआई के एचआर मैनेजर श्री हर्ष तिवारी ने उपस्थित महिलाओं एवं संस्था प्रभारियों को मशीन के उपयोग और सेनेटरी पैड के सुरक्षित व स्वच्छ इस्तेमाल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समाज के वंचित वर्गों, विशेषकर दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। यह पहल महिला स्वच्छता, गरिमा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।कार्यक्रम में संयुक्त संचालक श्री टी.पी. भावे, उपनियंत्रक श्रीमती वीना कमलेश, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री प्रशांत मोकासे, आश्रयदत्त कर्मशाला की प्रभारी अधीक्षक सुश्री वीना दीक्षित एवं हाफ वे होम कोनी के व्यवस्थापक श्री प्रमोद शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

1 thought on “स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सामाजिक जिम्मेदारी: दिव्यांग महिलाओं के लिए स्वच्छता सुविधा उपलब्ध

  1. Sleep difficulties affect multitudes worldwide, and a great number are turning to hemp-derived cannabidiol for comfort. Rather than relying on man-made solutions, CBD https://www.cornbreadhemp.com/collections/thc-gummies provides a softer approach to unwinding. When taken regularly before bedtime, it may help quiet a whirling mind and foster restful nights. Pairing it with proper sleep hygiene — like restricting screens and keeping a chilly room — can elevate the complete experience considerably.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *