PM का असम दौरा: डिब्रूगढ़ में इमरजेंसी स्ट्रिप पर पहली बार उतरा प्रधानमंत्री का विमान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिब्रूगढ़ में मोरान बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतरकर फाइटर जेट का हवाई प्रदर्शन देखा। यह नॉर्थईस्ट का पहला ELF है। अपने असम दौरे पर पीएम मोदी ब्रह्मपुत्र नदी पर कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन करेंगे।
डिब्रूगढ़/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को डिब्रूगढ़ में मोरान बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतरे। यहां वह फाइटर जेट, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर का हवाई प्रदर्शन देखा। नॉर्थईस्ट इंडिया में अपनी तरह का पहला ईएलएफ है। इसे मिलिट्री और सिविल एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग और टेक-ऑफ में मदद के लिए इंडियन एयर फोर्स के साथ मिलकर बनाया गया था।
About The Author

