अरपा महोत्सव 2026: मुख्यमंत्री साय अरपा महोत्सव में हुए शामिल

11
WhatsApp Image 2026-02-11 at 09.13.23
जीपीएम जिले को 100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
सामूहिक कन्या विवाह में शामिल होकर 300 जोड़ों को दिया आशीर्वाद
मरवाही में उच्च विश्राम गृह, समुदलई पर्यटन क्षेत्र में स्टॉप डैम की घोषणा
मुख्यमंत्री बस सेवा योजना में भी शामिल होगा जीपीएम जिला
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 11 फरवरी 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जीपीएम जिले के छठवें स्थापना दिवस पर आयोजित अरपा महोत्सव में शामिल होने मल्टीपरपज स्कूल खेल मैदान पहुंचे। मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर 300 जोड़ों को शुभाशीष एवं आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर जिले में विकास को नई गति देते हुए 100 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की लागत के कुल 113 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 16 करोड़ 90 लाख रुपये के 7 कार्यों का लोकार्पण तथा 83 करोड़ 47 लाख रुपये के 106 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान 19 विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाए गए 25 स्टालों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के निर्देश दिए। मुख्य मंच पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ी राजगीत के साथ कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अरपा महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 100 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन जिले के समन्वित विकास को गति देगा। उन्होंने बताया कि पेंड्रारोड से अमरकंटक तक 19 किलोमीटर सड़क निर्माण से आवागमन में सुविधा होगी तथा केवची मार्ग के निर्माण से पर्यटन विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने नगर पंचायत मरवाही में उच्च विश्राम गृह की स्वीकृति, समुदलई पर्यटन क्षेत्र में स्टॉप डैम निर्माण, मुख्यमंत्री बस सेवा योजना में जीपीएम जिले को शामिल करने, जिला मुख्यालय में भव्य ऑडिटोरियम निर्माण की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में 6 हजार 414 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है, जो ऐतिहासिक क्षण है तथा इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बेटियों के सम्मान और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योजना है। कार्यक्रम में जिले की पर्यटन संभावनाओं पर आधारित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसमें बताया गया कि जीपीएम जिला सफेद भालू, सफेद दूधराज पक्षी और सफेद पलास के लिए राज्य में विशिष्ट पहचान रखता है। साथ ही राजमेरगढ़, मलनिया डैम और झोझा जलप्रपात को पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया गया। इस अवसर पर जिले की दो वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित वीडियो फिल्म का भी प्रदर्शन हुआ तथा मुख्यमंत्री के करकमलों से शासन-प्रशासन के विकास कार्यों पर आधारित बुकलेट का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को 7 लाख 36 हजार रुपये का चेक एवं सामग्री का वितरण किया गया। स्वामित्व योजना अंतर्गत मंच से 5 किसानों को सांकेतिक रुप से पटटा प्रदान किया गया। इस योजना के तहत कुल 435 किसानों को पट्टा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
अरपा महोत्सव की अध्यक्षता करते हुए स्थानीय विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने कहा कि आदिवासी बहुल जिले के रूप में इस जिले की पहचान है। जिले में विकास की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने स्थानीय जनता की ओर से मुख्यमंत्री जी को मांग पत्र सौंपा। विधायक कोटा अटल श्रीवास्तव एवं विधायक धरसिंवा अनुज शर्मा ने भी सम्बोधित किया। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने पिछले दो साल में हुए जिले के विकास की प्रमुख गतिविधियों की ओर मुख्यमंत्री जी एवं सभा का ध्यान आकृष्ट किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती समीरा पैकरा, जिले के प्रभारी सचिव अब्दुल कैशर हक, आईजी दीपक झा, एसपी मनोज खिलारी, डीएफओ श्रीमती ग्रीष्मी चांद, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पेण्ड्रा राकेश जालान, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गौरेला मुकेश दुबे, अध्यक्ष नगर पंचायत मरवाही श्रीमती मधु बाबा गुप्ता, जनपद अध्यक्ष पेण्ड्रा श्रीमती हेम कुंवर श्याम, अध्यक्ष जनपद पंचायत गौरेला शिवनाथ बघेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत मरवाही श्रीमती जानकी कुशरो सहित अनेक  जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में जिले वासी आमजन मौजूद रहे।

About The Author

11 thoughts on “अरपा महोत्सव 2026: मुख्यमंत्री साय अरपा महोत्सव में हुए शामिल

  1. I’m often to blogging and i really appreciate your content. The article has actually peaks my interest. I’m going to bookmark your web site and maintain checking for brand spanking new information.

  2. naturally like your web site however you need to take a look at the spelling on several of your posts. A number of them are rife with spelling problems and I find it very bothersome to tell the truth on the other hand I will surely come again again.

  3. I’m often to blogging and i really appreciate your content. The article has actually peaks my interest. I’m going to bookmark your web site and maintain checking for brand spanking new information.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *